हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं Virat Kohli! इशारों-इशारों में दिया मैसेज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में टीम इंडिया की वनडे सीरीज देखने को मिलने वाली है। विराट कोहली का भी इसमें हिस्सा लेने तय है। अब कोहली ने संकेत देकर बताने का प्रयास किया कि वो तैयार हैं।

विज्ञापन
विराट कोहली ने इशारों में दिया मैसेज (Image via BCCI.tv)

Virat Kohli Hints Ready ODI Return: विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वो अब सिर्फ वनडे में भारत के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। विराट को फैंस दोबारा ब्लू जर्सी में देखने का इंतजार कर रहे हैं। सीधा अक्टूबर में टीम इंडिया की वनडे सीरीज होने वाली है। वो ऑस्ट्रेलिया से भिड़ते हुए नजर आएंगे और अब विराट कोहली ने इशारों-इशारों में मैसेज दिया कि वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं।

विराट कोहली ने पोस्ट लाइक करके दिया संकेत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज अक्टूबर 2025 में होगी। भारत असल में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी और उनके बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला 19 अक्टूबर 2025 को पर्थ में खेला जाएगा। इस मुकाबले द्वारा विराट की मैदान पर वापसी होना लगभग तय है। विराट ने कुछ समय पहले एक तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की थी, जहां वो गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच नईम अमिन के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आए थे।

एक फैन पेज ने कोहली की इस तस्वीर को पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। यह पोस्ट 5 दिन पुरानी है लेकिन कुछ समय पहले ही विराट ने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइक किया है। इसके द्वारा कोहली ने संकेत दिए कि वो ऑस्ट्रेलिया से तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में भिड़ने के लिए पूरी तरह रेडी हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कब और कहां होंगे मैच?

भारत का ऑस्ट्रेलिया में सीमित ओवरों का टूर होगा। इसी बीच 3 वनडे और 5 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन किया जाएगा। वनडे सीरीज का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

मैचतारीखस्थान
पहला ODI19 अक्टूबर 2025पर्थ स्टेडियम, पर्थ
दूसरा ODI23 अक्टूबर 2025एडिलेड ओवल, एडिलेड
तीसरा ODI25 अक्टूबर 2025सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी

विराट कोहली आखिरी बार वनडे कब खेलते हुए नजर आए थे?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल हुआ था। यह विराट कोहली का आखिरी वनडे मैच था। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 252 रन का लक्ष्य मिला था, जिसका उन्होंने सफलतापूर्वक पीछा किया। 12 साल बाद भारत ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने की गुपचुप सगाई, मशहूर बिजनेसमैन की पोती संग किया नई पारी का आगाज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola