Virat Kohli IND vs AUS: अगर आप भी विराट कोहली के बड़े वाले फैन हैं, तो जल्द ही अपने स्टार बल्लेबाज को टीम इंडिया की जर्सी में फिर से देखने के लिए तैयार हो जाइए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 19 अक्टूबर से होना है, जहां किंग कोहली बल्ले से गदर मचाते हुए दिखाई देंगे.
विराट के लिए यह तीन मैच ऐतिहासिक साबित हो सकते हैं. कोहली के पास सीरीज में कई बड़े रिकॉर्ड्स चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा. विराट सिर्फ 2 रन बनाते ही बतौर चेज मास्टर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे. कोहली हर मैच के साथ कई दिग्गज को पीछे छोड़ सकते हैं.
54 रन बनाते ही संगाकारा छूटेंगे पीछे
तीन मैचों की वनडे सीरीज में विराट कोहली 54 रन बनाते ही इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. वह श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ेंगे. संगाकारा के नाम 14,234 रन दर्ज हैं, जबकि किंग कोहली के बल्ले से अब तक 14,181 रन निकले हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: दूसरे टेस्ट में 5 भारतीय खिलाड़ियों ने किया ‘बंटाधार’, 11वें नंबर के बल्लेबाज ने दिखाए दिन में तारे
एक शतक से मिलेगा नया मुकाम
विराट कोहली अगर तीन मैचों की वनडे सीरीज में एक शतक लगाने में सफल रहते हैं, तो वह किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा सेंचुरी ठोकने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. कोहली 50 ओवर के फॉर्मेट में अब तक 51 सेंचुरी लगा चुके हैं. विराट 401 रन बनाने के साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 28 हजार रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे.
विदेशी सरजमीं पर सर्वाधिक सेंचुरी
किंग कोहली अगर इस वनडे सीरीज में एक सेंचुरी लगा देते हैं, तो वह विदेशी सरजमीं पर 30 सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बैटर बन जाएंगे. कोहली को घर से बाहर खेलना काफी रास आता है. खासतौर पर विराट का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कमाल का रहा है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI मैच में लड़की ने बरसाए युवक पर थप्पड़! जबरन पकड़ी गर्दन, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो
ऑस्ट्रेलिया में कमाल का है रिकॉर्ड
विराट कोहली का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त रहा है. कोहली ने कंगारुओं के खिलाफ 50 मैचों में 54 की औसत से 2,451 रन ठोके हैं. इस दौरान विराट के बल्ले से 8 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया में किंग कोहली ने खेले 29 मैचों में 51 की एवरेज से खेलते हुए 1327 रन जड़े हैं.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
11 mins agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
27 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines