IND vs WI मैच में लड़की ने बरसाए युवक पर थप्पड़! जबरन पकड़ी गर्दन, सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला वीडियो

IND vs WI: दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत की दहलीज पर पहुंच चुकी है. हालांकि, टेस्ट के चौथे दिन एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. वीडियो में एक लड़की साथ बैठे युवक पर थप्पड़ बरसाते हुई दिखाई दी. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि लड़की ने युवक की गर्दन भी पकड़ी.

Girls Slapped Boy

Girls Slapped Boy

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच अंतिम मोड़ पर है. भारतीय टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है. टेस्ट के आखिरी दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 58 रन बनाने होंगे. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने स्कोर बोर्ड पर एक विकेट खोकर 63 रन लगा दिए हैं.

विज्ञापन

टेस्ट के चौथे दिन मैच के बीच में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. स्टैंड में बैठी एक लड़की अपने साथ मौजूद लड़के पर थप्पड़ बरसाती हुई नजर आई. इसके साथ ही लड़की ने युवक की गर्दन भी पकड़ ली. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

लड़की ने बरसाए थप्पड़

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रहा है. टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज की पारी के दौरान जब कैमरा स्टैंड की तरफ घुमा, तो एक लड़का और लड़की वहां बैठे हुए नजर आए. अब वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की लड़के को एक के बाद एक तीन से चार थप्पड़ जड़ती है. इसके बाद वह लड़के की गर्दन भी पकड़ती है और उसे दूसरी ओर कुछ दिखाते हुई भी नजर आ रही है.

हालांकि, इस दौरान लड़की और लड़के दोनों के ही चेहरे पर मुस्कान है, जिससे यह पता लग रहा है कि वह एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और यह हरकत माजाकिया अंदाज में की गई है. हालांकि, फैन्स इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं.

विज्ञापन

जीत की दहलीज पर भारतीय टीम

टेस्ट के चौथे दिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार बैटिंग की. कैंपबेल और होप ने तीसरे विकेट के लिए 177 रन जोड़े. कैंपबेल ने 199 गेंदों का सामना करते हुए 115 रन जड़े. अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 12 चौके और तीन सिक्स जमाए. वहीं, अनुभवी बल्लेबाज शाई होप ने भी 103 रनों की लाजवाब पारी खेली. होप ने 12 चौके और 2 गगनचुंबी सिक्स जमाए. जस्टिन ग्रीव्स ने भी अर्धशतक जमाया. वहीं, जेडन सील्स ने भी 32 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए, जबकि मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

121 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल के शुरुआती शॉट्स को ही देखकर लगा कि वह मैच को जल्दी फिटनिश करना चाहते हैं. इसी प्रयास में यशस्वी 7 गेंदों का सामना करने के बाद 8 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद केएल राहुल और साई सुदर्शन ने टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला और स्कोर को 50 के पार पहुंचाया. दोनों के बीच 54 रनों की अटूट पार्टनरशिप हो चुकी है. राहुल 25 और सुदर्शन 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. आखिरी दिन भारतीय टीम को जीत के लिए 58 रन और बनाने होंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ