हिंदी न्यूज़/खेल/क्रिकेट/'RCB का परचम बुलंद हो' WPL 2026 Final में इतिहास रचने पर गदगद हुए विराट कोहली, टीम के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
क्रिकेट
‘RCB का परचम बुलंद हो’ WPL 2026 Final में इतिहास रचने पर गदगद हुए विराट कोहली, टीम के लिए लिखा इमोशनल मैसेज
Virat Kohli On RCB WPL 2026 Victory: विराट कोहली ने वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 में खिताबी जीत हासिल करने पर आरसीबी टीम की तारीफों के पुल बांध दिए हैं. उन्होंने कप्तान स्मृति मंधाना और पूरे टीम मैनेजमेंट को इस जीत का क्रेडिट दिया है.
Virat Kohli Message On RCB WPL 2026 Victory: इंडियन क्रिकेट स्टार और आरसीबी के लॉन्ग टाइम फेस विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैंगलोर की वुमेन टीम को उनकी दूसरी खिताबी जीत पर मुबारकबाद दी है. स्मृति मंधाना की आर्मी ने 5 फरवरी को वोडदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी.
कोहली ने कही दिल की बात
विराट कोहली ने मंधाना की टीम की तारीफ करते हुए लिखा, फिर से चैंपियंस. आरसीबी का झंडा ऊंचा रखा और ये कुछ ऐसा है जिस पर आप सभी गर्व महसूस कर सकते हैं. स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद. आप लोग साफ तौर से इसके हकदार हैं. इस पल का लुत्फ लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें.'
आरसीबी का दूसरा WPL टाइटल
आरसीबी टीम ने आखिरी बार साल 2024 में वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था, और ये 'स्मृति मंधाना एंड कंपनी' की दूसरी ट्रॉफी है. गौरतलब है कि 2025 में मेंस आरसीबी टीम में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, इसलिए ये बैंगलोर के फैंस के लिए गर्व करने का मौका है.
ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी कैप्टन स्मृति मंधाना ने कहा, 'बहुत खुश हूं. आरसीबी के फ़ैंस दुनिया में सबसे अच्छे हैं. हम जहां भी खेलते हैं, हमें सपोर्ट मिलता है. फ़्रेंचाइज़ी के लिए 3 साल में 3 टाइटल, ये कमाल है. इस सीज़न में एक चीज जो सबसे खास रही, वो है सपोर्ट स्टाफ, जिस तरह से उन्होंने हमारा साथ दिया. हम सभी के लिए रोल क्लियर थे. इससे मैदान पर हमारा काम आसान हो जाता है. लड़कियां बहुत कड़ी मेहनत कर रही हैं और इससे आपका यकीन बढ़ता है. वो जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं और इससे किसी भी स्कोर का पीछा करने का कॉन्फिडेंस मिलता है. लेकिन वॉली (जॉर्जिया वोल) ने जो किया वो खास था. अपने घर वापस जाने वाला हर कोई कहेगा कि हमने यही योगदान दिया है.'
मिताली राज ने की तारीफ
इंडियन वुमेंस क्रिकेट लेजेंड मिताली राज ने टीम की तारीफ करते गुए एक्स पर लिखा, 'बड़े मोमेंट, बड़े लीडर. स्मृति मंधाना ने सबसे बड़े स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया, और जॉर्जिया वोल के बेहतरीन सपोर्ट से आरसीबी वुमेन ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता. दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी टक्कर देने के लिए क्रेडिट, ये फाइनल लीग के लायक था.
Virat Kohli Message On RCB WPL 2026 Victory: इंडियन क्रिकेट स्टार और आरसीबी के लॉन्ग टाइम फेस विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैंगलोर की वुमेन टीम को उनकी दूसरी खिताबी जीत पर मुबारकबाद दी है. स्मृति मंधाना की आर्मी ने 5 फरवरी को वोडदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए डब्ल्यूपीएल 2026 फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से मात दी.
कोहली ने कही दिल की बात
विराट कोहली ने मंधाना की टीम की तारीफ करते हुए लिखा, फिर से चैंपियंस. आरसीबी का झंडा ऊंचा रखा और ये कुछ ऐसा है जिस पर आप सभी गर्व महसूस कर सकते हैं. स्मृति और पूरी टीम और मैनेजमेंट टीम को इस शानदार जीत के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद. आप लोग साफ तौर से इसके हकदार हैं. इस पल का लुत्फ लें और हमारे शानदार फैंस के प्यार को महसूस करें.’
---विज्ञापन---
आरसीबी का दूसरा WPL टाइटल
आरसीबी टीम ने आखिरी बार साल 2024 में वुमेंस प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था, और ये ‘स्मृति मंधाना एंड कंपनी’ की दूसरी ट्रॉफी है. गौरतलब है कि 2025 में मेंस आरसीबी टीम में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, इसलिए ये बैंगलोर के फैंस के लिए गर्व करने का मौका है.
ट्रॉफी जीतने के बाद आरसीबी कैप्टन स्मृति मंधाना ने कहा, ‘बहुत खुश हूं. आरसीबी के फ़ैंस दुनिया में सबसे अच्छे हैं. हम जहां भी खेलते हैं, हमें सपोर्ट मिलता है. फ़्रेंचाइज़ी के लिए 3 साल में 3 टाइटल, ये कमाल है. इस सीज़न में एक चीज जो सबसे खास रही, वो है सपोर्ट स्टाफ, जिस तरह से उन्होंने हमारा साथ दिया. हम सभी के लिए रोल क्लियर थे. इससे मैदान पर हमारा काम आसान हो जाता है. लड़कियां बहुत कड़ी मेहनत कर रही हैं और इससे आपका यकीन बढ़ता है. वो जिम में कड़ी मेहनत कर रही हैं और इससे किसी भी स्कोर का पीछा करने का कॉन्फिडेंस मिलता है. लेकिन वॉली (जॉर्जिया वोल) ने जो किया वो खास था. अपने घर वापस जाने वाला हर कोई कहेगा कि हमने यही योगदान दिया है.’
मिताली राज ने की तारीफ
इंडियन वुमेंस क्रिकेट लेजेंड मिताली राज ने टीम की तारीफ करते गुए एक्स पर लिखा, ‘बड़े मोमेंट, बड़े लीडर. स्मृति मंधाना ने सबसे बड़े स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया, और जॉर्जिया वोल के बेहतरीन सपोर्ट से आरसीबी वुमेन ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता. दिल्ली कैपिटल्स को कड़ी टक्कर देने के लिए क्रेडिट, ये फाइनल लीग के लायक था.
Big moments, big leaders. 🌟@mandhana_smriti stood tall on the biggest stage, with excellent support from Georgia Voll, as RCB Women clinched their second WPL crown.