ODI World Cup 2023 IND vs SA: वनडे विश्व कप 2023 में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेला जाएगा। बता दें, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का आज जन्मदिन भी है और आज तक विराट अपने जन्मदिन के मौके पर कभी नहीं हारे हैं ऐसे में फैंस को आज विराट की तरफ से बड़ा तोहफा मिल सकता है।
दरअसल, विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 49 शतक से एक शतक पीछे हैं। विराट के नाम वनडे इंटरनेशनल में 48 शतक हो गए है आज फैंस को उम्मीद है कि अपने जन्मदिन के मौके पर विराट 49वां शतक लगाकर सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।
जन्मदिन पर कभी नहीं हारे विराट
बता दें, इससे पहले भी विराट कोहली दो बार अपने जन्मदिन के मौके पर मैच खेल चुके हैं। एक मैच विराट ने साउथ अफ्रीका तो दूसरा मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले हैं और दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि, इन दोनों मैचों में विराट का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन आज फैंस को उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं और हो भी क्यों ना, विश्व कप 2023 में विराट का प्रदर्शन ही कमाल का रहा है। टूर्नामेंट में विराट भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। इस विश्व कप में विराट के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक निकल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA H2H: ODI विश्व कप में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी, भारत के लिए गहराया संकट, देखें Records
रोहित के लिए खास है ईडन गार्डन्स का मैदान
बता दें, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के लिए कोलकाता का ईडन गार्डन्स मैदान काफी खास है। इस मैदान पर रोहित ने कई बड़े मुकाम हासिल किए है। इसी मैदान पर रोहित ने टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया थाय़ इतना ही नहीं डेब्यू करते हुए रोहित ने इस मैदान पर शानदार शतक भी लगाया था।
यहां बल्लेबाजी करना रोहित शर्मा को काफी पसंद है। साल 2014 में रोहित ने इसी मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में 264 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इसी मैदान पर रोहित शर्मा ने आईपीएल का खिताब भी मुंबई इंडियंस को जिताया है।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
5 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
47 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines