Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान दिखी टीम इंडिया के ‘फ्यूचर स्टार’ की झलक, वानखेड़े स्टेडियम में नजर आए वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi During IND vs ENG T20 World Cup 2026 Semifinal: टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल के रोमांच के बीच किसी को इस बात का ध्यान नहीं रहा कि टीम इंडिया के फ्यूचर स्टार वैभव सूर्यवंशी भी मैच देखने आए थे.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Mar 6, 2026 12:27
Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi Spotted At Wankhede Stadium: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल के दौरान इंडिया के यंग बैटिंग टैलेंट वैभव सूर्यवंशी को मैच के बाद मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम से निकलते हुए देखा गया. ये सुपरहिट मुताबला 5 मार्च की शाम को खेला गया था.

भारत की यादगार जीत

पहले बैटिंग करने के लिए बुलाए जाने पर, ‘मेन इन ब्लू’ ने 20 ओवर में 253/7 का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन ने 42 गेंदों पर 89 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहे, इसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे. इसके जवाब में जैकब बेथेल ने बहादुरी से लड़ते हुए 48 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 105 रन बनाए. हालांकि, इंग्लैंड की टीम 246/7 पर ही रुक गई और भारत ने 7 रन से मैच अपने नाम किया.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल में टीम इंडिया की जीत के साथ चकनाचूर हुए 5 रिकॉर्ड्स, संजू सैमसन ने भी रच डाला इतिहास

कैमरे में कैद हुए वैभव

मैच खत्म होने के बाद जब वैभव सूर्यवंशी वानखेड़े स्टेडियम से बाहर निकल रहे थे तब फोटो जर्नलिस्ट पल्लव पालीवाल ने इस खास लम्हे को अपने कैमरे में कैद कर लिया. भारत के इस युवा खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---


भारत को जिताया अंडर-19 वर्ल्ड कप

वैभव सूर्यवंशी इस साल की शुरुआत में, बाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष म्हात्रे की लीडरशिप में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली यंग इंडियन टीम का हिस्सा थे. उन्होंने 7 पारियों में 62.71 के एवरेज और 169.49 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए, जिसमें 3 फिफ्टी और 1 सेंचुरी शामिल रहे.

मैदान में कब दिखेंगे वैभव?

वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल 2026 में मैदान में नजर आएंगे, जो 28 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है. बाएं हाथ के बल्लेबाज 1.10 करोड़ रुपये में रिटेन किए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते रहेंगे. उन्होंने 2025 सीजन में डेब्यू किया, और 7 मैचों में 36.00 के एवरेज और 206.55 के स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए, जिसमें एक फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल रही.

First published on: Mar 06, 2026 12:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.