Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में जोरदार अर्धशतक जड़ा. सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज भूलने लायक रही थी लेकिन जिम्बाब्वे पहुंचते ही उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया. अब राजस्थान रॉयल्स के नेट्स सेशन का एक वीडियो सामने आ रहा है, जहां वैभव सूर्यवंशी को 36 गेंदों में 80 रन बनाने का चैलेंज दिया गया था. उन्होंने चौके-छक्के जड़कर 29 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. फैंस यह वीडियो देखकर सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की जमकर सराहना कर रहे हैं.
वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों पर जड़ा शतक
वैभव सूर्यवंशी अपने खाली समय में राजस्थान रॉयल्स के कैंप में अभ्यास करते हैं और इसी का एक वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को 36 गेंदों में 80 रन बनाने का चैलेंज दिया. वैभव ने पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट लगाना शुरू कर दिए. इसी वजह से कोच ने उन्हें 30 गेंदों में शतक लगाने का चैलेंज दिया. इतना कठिन चैलेंज मिलने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को दबाव महसूस नहीं हुआ और उन्होंने बड़े शॉट्स लगाना जारी रखा. वैभव ने मात्र 29 गेंदों में शतक जड़ दिया.
आप नीचे RR की यह इंस्टाग्राम रील देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IND vs ZIM: दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बड़े बदलाव! इस खिलाड़ी को बैठना पड़ सकता है बाहर
जिम्बाब्वे के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
18 गेंदों में अर्धशतक जड़ते ही वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए. उन्होंने 15 साल 118 दिन की उम्र में यह कारनामा किया और शाहिद अफरीदी, सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया.
वैभव सूर्यवंशी दूसरे मैच में मचाएंगे गदर?
वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर शानदार है. इसी ग्राउंड में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I होने जा रहा है. वैभव अपने पहले T20I शतक से पहले अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस मैदान पर 175 रन बना चुके हैं. वैभव को यह मैदान पसंद है और अब वो एक बार फिर यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- क्या गेंदबाजी भी करेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच के बयान ने मचाई सनसनी, जल्द नए अवतार में दिखेगा युवा सितारा!
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines