1 / 6
Team India Possible Changes: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे T20I मैच को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया को आखिर जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में जीत मिली. अब भारतीय टीम दूसरे मैच में जीत दर्ज करके इस सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. टीम इंडिया ने इस सीरीज में कई युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड में मौका दिया है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार कर रही है. इसी वजह से जीत के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आइए उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो दूसरे T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं. (Image: ANI)
रिंकू सिंह

2 / 6
रिंकू सिंह ने पिछला मैच खेला था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला. रिंकू को टीम में शामिल करने से एक गेंदबाजी विकल्प कम हो गया और शिवम दुबे पांचवें गेंदबाज के रूप में खेले. ऐसा महसूस हुआ कि टीम इंडिया के पास एक और गेंदबाज होना चाहिए था. इसी वजह से अब रिंकू की जगह सूर्यांश शेडगे खेल सकते हैं. शेडगे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. (Image: ANI)
अभिषेक शर्मा

3 / 6
अभिषेक शर्मा के लिए पिछले चार मैच अच्छे नहीं गए हैं. टीम इंडिया अब उन्हें ब्रेक दे सकती है. उनकी जगह युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को खेलने का मौका मिल सकता है, जिनका IPL 2026 शानदार रहा था और उन्होंने इंडिया A के लिए भी रन बनाए. (Image: ANI)
अशोक शर्मा

4 / 6
अशोक शर्मा ने अपनी तेज गति से फैंस को प्रभावित किया, लेकिन वह कोई विकेट नहीं ले सके. यश ठाकुर लंबे समय से इंडिया A के लिए खेल रहे हैं. अब दूसरे मैच में अशोक को एक मौका मिल चुका है. अब यश ठाकुर को भी मौका मिल सकता है. अब एक चांस यश को मिल सकता है. (Image: Instagram/ashok_sharma_1711)
कब शुरू होगा मैच?

5 / 6
भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा T20I मैच 25 जुलाई यानी आज दोपहर 4:30 बजे शुरू होगा. यह मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी, वहीं जिम्बाब्वे का लक्ष्य श्रृंखला को 1-1 की बराबरी पर लाना होगा. (Image: Instagram/unite8sportsofficial)
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

6 / 6
प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, प्रिंस यादव और मयंक यादव. (Image: ANI)