IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक, टेस्ट सीरीज के लिए तैयार

IND A vs NZ A: टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम इंडिया के सितारे इंडिया ए के लिए खेल रहे हैं. जिसका फायदा भी मिल रहा है. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली 3 पारियों में फेल होने के बाद अब फॉर्म में कमबैक कर चुके हैं.

Yashasvi Jaiswal

इंडिया ए के लिए Yashasvi Jaiswal ने जड़ा बैक टू बैक शतक (Pic Credit- Screengrab)

IND A vs NZ A: इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच बर्ट सटक्लिफ ओवल लिंकन में अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर पहले दिन इंडिया ए ने शानदार शुरुआत की है. इस सीरीज में बेहद खराब शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल ने अब लय में वापसी कर ली है. उन्हें साई सुदर्शन का भी अच्छा साथ मिला है. जिसके कारण ही उन्होंने अब बैक टू बैक शतक इंडिया ए के लिए जड़ दिया है. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शानदार शतक 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की ओर से खेलते हुए खराब शुरुआत की थी. पहले मैच की पहली पारी में उन्होंने 17 रन बनाए, तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन ही आए थे. दूसरे मैच की पहली पारी में तो जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके थे. जिसके कारण ही उनके ऊपर सवाल उठने लगे थे. उन्हें बाहर करने की मांग भी सोशल मीडिया पर उठ रही थी. जिसका जवाब देते हुए उन्होंने दूसरी पारी में नाबाद 155 रन ठोक दिए थे. 

विज्ञापन

इसी फॉर्म को जारी रखते हुए अब यशस्वी जायसवाल ने तीसरे अनौपचारिक टेस्ट की पहली पारी में 138 गेंदों में 102 रन बनाए हैं. इस पारी में जायसवाल आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. जायसवाल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 2 छक्के भी जड़े हैं. उनकी इस पारी के कारण न्यूजीलैंड की टीम बहुत ज्यादा दबाव में आ गई. वहीं टेस्ट सीरीज से पहले जायसवाल का भी आत्मविश्वास भी बढ़ गया है. अब वो टेस्ट सीरीज में भी ऐसी ही बल्लेबाजी करना चाहेंगे. 

मैच में टीम इंडिया को मिली शानदार शुरुआत 

खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 59 ओवरों में सिर्फ 1 विकेट गंवाकर 198 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 179 गेंदों में 67 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं 39 गेंदों में 12 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल उनका साथ निभा रहे हैं. टीम इंडिया के इन बल्लेबाजों  ने न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया है. अब तक सिर्फ डैनरू फर्न्स को ही सफलता मिली है. भारतीय टीम इस पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने का पूरा प्रयास करेगी. 

विज्ञापन

इस मुकाबले में टीम इंडिया के कई सितारे खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जिसमें दिग्गज रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह का नाम भी शामिल है. इंजरी के बाद कमबैक कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग 11 में नजर आ रहे हैं. टॉप 3 में मुख्य टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा होने वाले 2 खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग 11 में जगह मिली है. जिसके कारण ही इंडिया ए की बहुत ही मजबूत नजर आ रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ