क्या गेंदबाजी भी करेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच के बयान ने मचाई सनसनी, जल्द नए अवतार में दिखेगा युवा सितारा!

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज के अभ्यास के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आए थे. इसके बाद से सभी के मन में सवाल है कि क्या वैभव अब गेंदबाजी भी करेंगे. टीम इंडिया के कोच ने अब इस पर बड़ा बयान दिया है.

vaibhav sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में बनाए थे 44 रन (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज में भारत 1-0 से आगे है. दोनों देशों के बीच 25 जुलाई यानी आज दूसरा T20I होने जा रहा है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में जोरदार अर्धशतक जड़ा था. वैभव अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी करते हुए भी नजर आए हैं. इसी वजह से सभी के मन में सवाल है कि सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करेंगे या नहीं. भारतीय टीम के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने अब वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी पर बड़ा बयान दे दिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की गेंदबाजी पर क्या बोले सुनील जोशी?

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 क्रिकेट में गेंदबाजी की है और जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान अभ्यास सत्र में भी वैभव हाथ घूमा रहे हैं. इसी वजह से सुनील जोशी से 15 साल के युवा सितारे से गेंदबाजी कराने के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जब भी हमें मौका मिलेगा, मैं CoE में उनके साथ उनकी गेंदबाजी पर काम करूंगा. जब भी हम उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखेंगे, हम जरूर उस पर फोकस करेंगे.’

विज्ञापन

‘बल्लेबाजी पर फोकस करना जरूरी…’

सुनील जोशी का मानना है कि वैभव को अभी अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले तो उनकी बल्लेबाजी पर फोकस करना जरूरी है. वो शानदार तरीके से खेल रहे हैं और मैं खुश हूं कि वह अच्छा कर रहे हैं. उनके लिए यह मैदान यादगार रहा है. उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में इसी मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया था और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी रन बनाए हैं.’

विज्ञापन

पहले T20I में वैभव ने मचाया कोहराम

वैभव सूर्यवंशी ने पहले T20I में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता. जिम्बाब्वे ने 126 रन का लक्ष्य दिया था. जवाब में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ पारी खेली और 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. इसके अलावा ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने भी बढ़िया बल्लेबाजी की. भारत ने 13.2 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ