Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. 14 साल के सूर्यवंशी अपने करियर की एक और कठिन परीक्षा देने वाले थे. वो 10वीं बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बनने वाले थे और उनका एडमिट कार्ड आ गया था. हालांकि, सूर्यवंशी ने आखिरी समय पर परीक्षा नहीं देने का बड़ा फैसला किया. इसी के पीछे का अब हैरान करने वाला कारण सामने आया है.
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों नहीं दी परीक्षा?
10वीं बोर्ड की परीक्षा हर एक विद्यार्थी के लिए बेहद अहम रहती है लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट पर फोकस करने के लिए परीक्षा नहीं देने का मन बनाया है. उनके कोच मनीष ओझा ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की. इसी बीच उन्होंने बताया कि सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के कैम्प का हिस्सा बन गए हैं. वो IPL 2026 पर फोकस करना चाहते हैं. इसी कारण उन्होंने एक्जाम नहीं देने का मन बनाया है. ओझा ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा में नहीं बैठेंगे. वो अभी IPL के अगले सीजन की तैयारी के लिए नागपुर में हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का प्री-सीजन कैंप जॉइन कर लिया है.'
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup के बीच चोटिल हुआ स्टार तेज गेंदबाज, हर्षित राणा के बाद KKR को IPL 2026 से पहले दूसरा झटका!
प्रिंसिपल ने दी थी चेतावनी
वैभव सूर्यवंशी का एक्जाम सेंटर समस्तीपुर का पोडार इंटरनेशनल स्कूल था और फैसले से पहले वहां के प्रिंसिपल नील किशोर ने बताया दिया था कि सूर्यवंशी परीक्षा देंगे. उन्होंने पहले ही बता दिया था कि सूर्यवंशी को कोई खास ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा और अन्य विद्यार्थियों की तरह ही उन्हें आकर परीक्षा देनी होगी. प्रिंसिपल की चेतावनी के बावजूद सूर्यवंशी ने क्रिकेट पर ही फोकस करने का फैसला किया.
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में किया धमाकेदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़े मैच विनर रहे. उन्होंने 7 मैचों में 439 रन बनाए. उनका औसत 62.71 का रहा और उन्होंने 170 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन बनाए. फाइनल में सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए. इसी के चलते इंग्लैंड को 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया छठी बार चैंपियन बनी.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान की हार देखने से पहले ही स्टेडियम से भागे मोहसिन नकवी, ‘शर्मसार’ PCB चीफ का वीडियो वायरल
Vaibhav Sooryavanshi: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को वैभव सूर्यवंशी ने चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया. 14 साल के सूर्यवंशी अपने करियर की एक और कठिन परीक्षा देने वाले थे. वो 10वीं बोर्ड परीक्षा का हिस्सा बनने वाले थे और उनका एडमिट कार्ड आ गया था. हालांकि, सूर्यवंशी ने आखिरी समय पर परीक्षा नहीं देने का बड़ा फैसला किया. इसी के पीछे का अब हैरान करने वाला कारण सामने आया है.
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों नहीं दी परीक्षा?
10वीं बोर्ड की परीक्षा हर एक विद्यार्थी के लिए बेहद अहम रहती है लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने क्रिकेट पर फोकस करने के लिए परीक्षा नहीं देने का मन बनाया है. उनके कोच मनीष ओझा ने हाल ही में इंडिया टुडे से बात की. इसी बीच उन्होंने बताया कि सूर्यवंशी राजस्थान रॉयल्स के कैम्प का हिस्सा बन गए हैं. वो IPL 2026 पर फोकस करना चाहते हैं. इसी कारण उन्होंने एक्जाम नहीं देने का मन बनाया है. ओझा ने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा में नहीं बैठेंगे. वो अभी IPL के अगले सीजन की तैयारी के लिए नागपुर में हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स का प्री-सीजन कैंप जॉइन कर लिया है.’