---विज्ञापन---

‘बल्लेबाजी के लिए तेज गेंदबाजों की हालत खस्ता’ पूर्व पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी ने बाबर आजम पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इन दिनों तेज गेंदबाजों की कमी देखने को मिल रही है. टीम के पास वैसा कोई विश्वस्तरीय तेज गेंदबाज मौजूद नहीं है. अब इसको लेकर बाबर आजम को जिम्मेदार ठहराया गया है. पाकिस्तान की पूर्व महिला खिलाड़ी ने बाबर पर निशाना साधा है.

---विज्ञापन---

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अगस्त से खेला जा रहा है. बाबर आजम इस मैच में चोट की वजह से नहीं खेल रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान पहले मैच की पहली पारी में 171 रनों पर ही सिमट गई, जिसके बाद पाकिस्तान की पूर्व महिला खिलाड़ी उरोज मुमताज ने बाबर आजम की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने तेज गेंदबाजों की विफलता के पीछे बाबर को इसकी वजह बताई है.

पाकिस्तान में तेज गेंदबाजों की कमी

पाकिस्तान की सरजमीं ने अब तक कई तेज गेंदबाज दिए हैं, जिन्होंने अपने दम पर विश्व में अपनी पहचान बनाई है. इनमें वसीम अकरम, वकार यूनिस और शोएब अख्तर का नाम शामिल है. पाकिस्तान की तेज गेंदबाजी, इन दिनों कमजोर होने पर उरोज मुमताज ने इसका जिम्मेदार बाबर को ठहराया है.

---विज्ञापन---

उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा “बल्लेबाजों के कारण हम तेज गेंदबाजों से दूर होते चले गए. बाबर आजम कप्तान के तौर पर फ्लैट ट्रैक चाहते थे. बाबर का मानना था कि बल्लेबाजों का बोलबाला रहे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी पिच से घास हटा दी गई है. ऐसे में आप इस तरीके से तेज गेंदबाजों को मुश्किल में डाल रहे थे. तेज गेंदबाजों को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जरा भी मदद नहीं मिल रही थी. इससे बहुत सारे बल्लेबाज बिना किसी असली परीक्षा के रन बनाने रहे थे. यहीं मुझे लगता है कि हमने तेज गेंदबाजों को खोना शुरू कर दिया”

ये भी पढ़ें: क्या मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या?

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का फ्लॉप शो

इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन पाकिस्तान 48.1 ओवर में 171 रनों पर सिमट गई. पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन अब्दुल्लाह शफीक ने बनाए. उन्होंने 104 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा इमाम उल हक ने 74 गेंदों में 42 रन बनाए. जोश टंग और ओली रॉबिन्सन ने पाकिस्तान के खिलाफ 5-5 विकेट झटककर कमाल किया था.

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया से पहले दलीप ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

---विज्ञापन---

First published on: Aug 20, 2026 08:31 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola