ये मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम की 6 नंबर की पिच पर खेला जाएगा. इस पिच पर झमाझम रनों की बारिश होने की संभावना है. गेंदबाजों के लिए इस पिच पर मदद नहीं रहेगी. ऐसे में टीम पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर लगाने का प्रयास कर सकती हैं.
Delhi Capitals vs Kolkata Knight Riders IPL 2026: आईपीएल 2026 में 51वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी. दिल्ली की टीम अगर इस मैच में हार जाती है तो प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएंगी. ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. केकेआर की टीम 9 मैचों के बाद 8वें नंबर पर है तो वहीं अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली 10 मैचों के बाद 7वें पायदान पर है.
DC vs KKR IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला ये अहम मुकाबला स्टार नेटवर्क पर ही लाइव टेलीकास्ट होगा. फैंस टीवी पर देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रिचार्ज करें तो वहीं ओटीटी पर लाइव मैच का लुत्फ उठाने के लिए जियोहॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन लें. शाम 7 बजे दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे तो वहीं 7 बजकर 30 मिनट पर पहली गेंद फेंकी जाएगी.
DC vs KKR IPL 2026: कैसा है मौसम का हाल और पिच रिपोर्ट?
ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां झमाझम रन बरसने की उम्मीद होगी. इस बार आईपीएल में हर मैच में रनों का अंबार लग रहा है. दिल्ली और केकेआर के बीच का ये मुकाबला पिच नंबर 6 पर खेला जाएगा, जो कि बल्लेबाजों के अनुकूल है. इ, पिच पर आखिरी बार दिल्ली और पंजाब के बीच मैच खेला गया था, जिसमें दिल्ली 264 रन बनाकर भी हार गई थी. दिल्ली में मौसम फिलहाल गर्म है और बारिश होने की संभावना ना के बराबर है. रात के समय में मौसम थोड़ा ठंडा होने की आशंका है.
KKR vs Delhi Capitals IPL 2026: संभावित प्लेइंग 11
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
Delhi Capitals vs KKR: हेड टू हेड आंकड़े
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक केकेआर का पलड़ा भारी रहा है. अब तक खेले गए 34 मुकाबलों में से 19 मैचों में केकेआर ने जीत दर्ज की है तो वहीं 15 मैचों में दिल्ली ने बाजी मारी है.
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगा तो वहीं ओटीटी के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा.
DC vs KKR का ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच के दिल्ली का मौसम पूरी तरह से साफ है और दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में फैंस के लिए इस मैच में बारिश अड़चन नहीं बनेगी.
KKR: अजिंक्य रहाणे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल/विपराज निगम, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, लुंगी एंगिडी










