IPL की अगली नीलामी में वैभव सूर्यवंशी के नाम लगेगी 50 करोड़ की बोली! जानिए कब होगा अगला मेगा ऑक्शन

आईपीएल 2026 में अगर कोई खिलाड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में है तो उसका नाम वैभव सूर्यवंशी है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वैभव कमाल कर रहे हैं. अब वैभव मालामाल होने वाले हैं. उनके ऊपर 50 करोड़ की बोली लग सकती है.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पिछले सीजन भी उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा कर चर्चा बटोरी थी. अब बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस सीजन 36 गेंदों में शतक ठोककर सुर्खियां बिखेर चुका है. सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में खरीदा था. उन्हें 1.10 करोड़ में खरीदा गया था. अब वैभव को 50 करोड़ रुपये मिल सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव पर लगेगी 50 करोड़ की बोली?

आईपीएल 2027 में मेगा ऑक्शन होगा. ऐसे में माना जा रहा है कि वैभव को राजस्थान हर हाल में रिटेन करने की कोशिश करेगी. लेकिन अगर वैभव राजस्थान के अलावा ऑक्शन में जाने का फैसला करते हैं तो राजस्थान उन्हें रोक नहीं पाएगी. ऐसे में अगर वैभव आईपीएल 2027 मेगा ऑक्शन में आते हैं तो उनपर 50 करोड़ की बोली लग सकती है. पिछले साल एक पोस्ट भी वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया कि लखनऊ सुपर जांयट्स के मालिक संजीव गोयनका ने वैभव पर 50 करोड़ रुपये तक खरीदने की बात कही है. गोयनका ने आईपीएल 2025 ऑक्शन में ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये खर्च किए थे. कमेंट्री के दौरान भी कहा गया है कि वैभव को ऑक्शन में 50 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं.

विज्ञापन

राजस्थान की ओर से राहुल द्रविड़ ने वैभव पर बोली लगाई थी और उन्हें आईपीएल 2025 ऑक्शन में 1.10 करोड़ में खरीदा था. ये डील करने के बाद राहुल काफी खुश थे. द्रविड़ वैभव की प्रतिभा को पहले ही पहचान चुके थे.

वैभव के प्रदर्शन पर एक नजर

वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे. उन्होंने इस दौरान 36 की औसत के साथ 252 रन बनाए थे. उन्होंने 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक अपने नाम किया था. वहीं, इस सीजन राजस्थान उन्हें पहले मैच से मौका दे रही है. वह सलामी बल्लेबाज की भूमिका में यशस्वी जायसवाल के साथ हैं. उन्होंने अब तक खेले गए 10 मैच में अब तक 40.40 की औसत के साथ 404 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ