---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, बचे दो T20I मैच से भी बाहर हुआ स्टार बल्लेबाज

Tilak Varma IND vs NZ: सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर आई है. तिलक वर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें टी-20 मैच के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे. तिलक की जगह पर श्रेयस अय्यर स्क्वॉड में बने रहेंगे.0

Author Written By: Shubham Mishra Updated: Jan 26, 2026 14:38
Tilak Varma ruled out from remaining two T20I

Tilak Varma IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. तिलक वर्मा सीरीज के चौथे और पाचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए बताया है कि तिलक ने फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन उन्हें अभी पूरी तरह से फिट होने में थोड़ा और समय लगेगा. तिलक को स्क्वॉड में रिप्लेस करने वाले श्रेयस अय्यर टीम में बने रहेंगे. हालांकि, बोर्ड के मुताबिक, तिलक टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.

तिलक बचे दो टी-20 से भी बाहर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज को जीतने के ठीक बाद भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. इंजरी की वजह से पहले तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच मिस करने वाले तिलक बचे हुए दो मुकाबले में भी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे. बीसीसीआई ने बताया है कि तिलक ने फिजिकल ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

हालांकि, तिलक को पूरी तरह से फिट होने में अभी समय लगेगा. तिलक के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर टी-20 टीम में बने रहेंगे. हालांकि, अय्यर को अभी तक एक भी मैच में मौका नहीं मिल सका है. मगर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के बाद टीम इंडिया श्रेयस को चौथे या पांचवें टी-20 मुकाबले में चांस दे सकती है.

---विज्ञापन---

सीरीज अपने नाम कर चुकी है टीम इंडिया

भारतीय टीम ने गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंदते हुए सीरीज को पहले ही अपने नाम कर लिया है. अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया ने 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवर में ही चेज कर डाला था. अभिषेक ने सिर्फ 20 गेंदों में 68 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी, तो सूर्या ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोके थे. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने तीन विकेट अपनी झोली में डाले थे.

First published on: Jan 26, 2026 02:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.