Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर काफी बातचीत हुई। वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर जस्सी को सिर्फ तीन ही टेस्ट मैचों में खिलाया गया। मगर चौंकाने वाली बात यह है कि जिन तीन टेस्ट में बुमराह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रहे, उनमें से दो में भारतीय टीम को जीत नसीब हुई। बुमराह की गिनती दुनिया के सबसे घातक और वर्ल्ड क्लास गेंदबाज के तौर पर की जाती है।
जस्सी अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं और वह कई मैचों में टीम को यादगार जीत भी दिला चुके हैं। हालांकि, इस साल बुमराह के बिना भारतीय टीम ज्यादा असरदार दिखाई दी है। फिर चाहे फॉर्मेट टेस्ट हो, वनडे या फिर टी-20। यह कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया ने बुमराह के बिना जीतना सीख लिया है।
बुमराह के रहते जीत का खाता खाली
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बुमराह 3 मैचों में प्लेइंग 11 का हिस्सा रहे। बुमराह के होने पर हेडिंग्ले और लॉर्ड्स में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा, जबकि मैनचेस्टर में बल्लेबाजों के दम पर टीम मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। जस्सी जिन दो टेस्ट मैचों में अंतिम ग्यारह का हिस्सा नहीं रहे उन दोनों ही मैचों में भारतीय टीम को जीत नसीब हुई।
यह कहानी सिर्फ इस सीरीज की नहीं, बल्कि इस पूरे साल की रही है। बुमराह ने 2025 में भारत की ओर से सिर्फ 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें से टीम को 3 में हार झेलनी पड़ी है, तो एक मैच ड्रॉ रहा है। यानी बुमराह के रहने पर टीम इंडिया को टेस्ट में इस साल कोई जीत नसीब नहीं हो सकी है।
जस्सी बिना जीत का रिकॉर्ड दमदार
अब जसप्रीत बुमराह के बिना इस साल तीनों फॉर्मेट को मिलकर टीम इंडिया ने कुल 15 मैच अब तक खेले हैं। इन 15 में से 14 में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक ही मुकाबले में टीम को हार झेलनी पड़ी है। चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी टीम इंडिया ने बुमराह के बिना जीता और आईसीसी ट्रॉफी का 12 साल का सूखा खत्म किया।
बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया को एकमात्र हार इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में मिली है। आंकड़े भले ही जस्सी के खिलाफ हों, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बुमराह का कद भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा है और वह सबसे बड़े मैच विनर हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
25 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
34 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines