Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

रोहित शर्मा की नई तस्वीर देख उड़े फैंस के होश, फिटनेस के मामले में युवाओं से भी निकले आगे 

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के बाद रोहित शर्मा एक ट्रिप पर गए थे. वहां से लौटते समय उनकी एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें उनका पेट बहुत ज्यादा निकल गया था. उसके कारण हिटमैन को बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. रोहित ने उसके बाद से अपनी फिटनेस पर काम शुरू किया है. आज रोहित युवा खिलाड़ियों को भी फिटनेस के मामले में टक्कर दे रहे हैं.

Author
Written By: Aditya Updated: Nov 9, 2025 11:36
Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान पहले से बहुत ज्यादा फिट नजर आ रहे थे. जिसका फायदा उन्हें बल्लेबाजी के दौरान भी मिला. वहां से रोहित ने रनों की बारिश कर दी थी. अब रोहित भारत के लिए अगली सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी. अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भी रोहित ने अपनी फिटनेस पर काम किया है. उनकी नई तस्वीर ने अब फैंस को हैरान कर दिया है. 

रोहित शर्मा हो गए हैं सुपरफिट 

पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले मुंबई की रणजी टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं. रोहित शर्मा इस दौरान पहले से भी ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं. फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि हिटमैन ने एक बार फिर से लगभग 5 किलो वजन और कम किया है. रोहित लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. जिसमें उनकी जगह कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर कर रहे हैं. नायर ने रोहित के साथ पिछले 4 से 5 महीने बहुत ज्यादा मेहनत की है. जिसके कारण ही रोहित ने अपने सभी आलोचकों का मुंह भी बंद कर दिया है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंकाई गेंदबाजों के सामने टीम इंडिया ने टेके घुटने, 48 रन से मिली करारी हार

---विज्ञापन---

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की रोहित कर रहे हैं तैयारी 

अभिषेक नायर के साथ फिटनेस पर काम करना हिटमैन अगले 2 सालों तक जारी रखना चाहते हैं. रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने का सपना है, जिसके कारण ही वो जमकर फिटनेस पर काम कर रहे हैं. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रन बनाकर रोहित अपनी जगह वनडे वर्ल्ड कप में पक्की करना चाहेंगे. रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे. हिटमैन लंबे समय से वनडे फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम भी हैं अर्शदीप सिंह के ‘गुरू’! वायरल वीडियो से हो गया खुलासा

First published on: Nov 09, 2025 10:49 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.