हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AFG: ODI सीरीज के लिए बदल गया टीम इंडिया का स्क्वाड! टेस्ट मैच खेलने वाले 6 खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में बड़ा बदलाव किया गया है. टेस्ट टीम से 6 खिलाड़ी इस फॉर्मेट का हिस्सा नहीं हैं. इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है. आइए आपको भी बताते हैं इस बदलाव के बारे में…

विज्ञापन

IND vs AFG: टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें टीम ने शानदार जीत हासिल कर ली है. इसके बाद अब बारी वनडे सीरीज की है. 13 जून से धर्मशाला में वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. भारतीय खिलाड़ी इस सीरीज के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं. वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड टेस्ट मैच के स्क्वाड से काफी बदला हुआ नजर आने वाला है. टीम के कई स्टार खिलाड़ी जो कि टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा थे वो वनडे सीरीज से बाहर रहेंगे. ऐसे में टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड टेस्ट से काफी अलग रहने वाला है. आइए आपको बताते हैं ऐसे 6 खिलाड़ी जो कि टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन वनडे का हिस्सा नहीं रहेंगे. 

वनडे टीम से बाहर हुए ये 7 खिलाड़ी

ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल वो 7 खिलाड़ी हैं जो कि टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा थे लेकिन अब वो वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. इस लिस्ट में पहले यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल था लेकिन विराट कोहली के चोटिल होकर बाहर होने के चलते उनको वनडे स्क्वाड में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर लिया गया है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में गुरनूर बराड़ के डेब्यू करने का मौका होगा. टेस्ट मैच की प्लेइंग 11 में उनको मौका नहीं मिल पाया था.

वनडे सीरीज के लिए फिट हुए हार्दिक और रोहित

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो गया था. बाद में विराट कोहली चोटिल होकर सीरीज से बाहर हुए हैं. इसके अलावा टीम में कोई और बदलाव नहीं किया गया है. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर सवाल थे लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्ट के अनुसार वो दोनों ही फिट हो चुके हैं और इस सीरीज में पूरे दमखम से खेलते हुए दिखेंगे.

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे 

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने पास की अग्निपरीक्षा! ODI सीरीज के लिए पूरी तरह फिट, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola