---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AFG: रोहित शर्मा ने पास की अग्निपरीक्षा! ODI सीरीज के लिए पूरी तरह फिट, जानें कब जुड़ेंगे टीम के साथ 

IND vs AFG: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा को लेकर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. वो इस सीरीज में खेलने के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. बीसीसीआई की तरफ से उनको हरी झंडी मिल गई है. पढ़िए पूरी खबर

---विज्ञापन---

Rohit Sharma cleared Fitness Test: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज की तैयारी कर रही है. इस सीरीज को लेकर रोहित शर्मा के ऊपर सस्पेंस बना हुआ था जो कि अब हटता हुआ नजर आ रहा है. भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है कि रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. एएनआई के हवाले से आ रही रिपोर्ट के अनुसार उनको बीसीसीआई की तरफ से फिटनेस क्लीयरेंस मिल चुकी है. टीम इंडिया 13 जून से वनडे सीरीज का आगाज करने जा रही है. 

IPL 2026 के दौरान हुए थे चोटिल

रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए चोटिल हो गए थे. आरसीबी के खिलाफ मैच में उनो हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई थी जिसके चलते बीच बल्लेबाजी ही उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था. इसके बाद वो कई मैचों का हिस्सा नहीं बन पाए थे. उन्होंने टीम के लिए आखिरी कुछ मैचों में वापसी की थी लेकिन वो केवल इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर खेलने उतरते थे. इसके बाद से वो लगातार अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे और अब आखिरकार बीसीसीआई ने भी उनको अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट मान लिया है. 

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के लिए खेली थी न्यूजीलैंड सीरीज

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी जो कि साल के पहले महीने में खेली गई थी. उन्होंने टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 282 वनडे मुकाबले खेल चुके रोहित भारत के लिए 11,577 रन बना चुके हैं. उनका नाम दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में गिना जाता है. 

IND vs AFG वनडे सीरीज का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, BCCI से हार्दिक पांड्या को मिली फिटनेस की हरी झंडी! 

First published on: Jun 09, 2026 02:43 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola