IND vs SA Playing 11: मुल्लांपुर में मिली हार के बाद टीम इंडिया ने धर्मशाला में जोरदार पलटवार किया. अर्शदीप की अगुवाई में गेंदबाजों ने कहर बरपाते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम को सिर्फ 117 रनों पर समेटा, तो बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी धांसू रहा. भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज में अब 2-1 से आगे है.
सीरीज का चौथा और अहम मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया सीरीज को सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, जीत के बावजूद भारतीय टीम अपने प्लेइंग 11 में एक या दो बदलाव करने के बारे में सोच सकती है.
गिल की जगह संजू की होगी एंट्री?
शुभमन गिल का प्रदर्शन इस सीरीज में निराशाजनक रहा है. पहले दो मैचों में सिर्फ 4 रन बनाने के बाद तीसरे टी-20 में गिल के बल्ले से 28 रन निकले थे. हालांकि, उन्होंने 28 गेंदों का सामना भी किया था. लगातार तीन मैचों में फ्लॉप होने के बाद टीम मैनेजमेंट गिल की जगह पर संजू सैमसन को आजमाने के बारे में सोच सकती है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction में अनसोल्ड रहे ये धाकड़ खिलाड़ी, किसी भी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
संजू का रिकॉर्ड टी-20 में बतौर ओपनर कमाल का रहा है और उन्होंने अभिषेक शर्मा संग मिलकर कुछ दमदार पारियां खेली हैं. सैमसन को अब तक तीनों मैचों में ही बेंच पर बैठना पड़ा है.
सुंदर को मिलेगी जगह?
चौथा टी-20 मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना है, जहां की पिच थोड़ा धीमा खेलती है. स्पिनर्स का रोल इस मैदान पर काफी अहम रहता है, क्योंकि यहां पर बॉल काफी फंसकर आती है. यही वजह है कि इस मुकाबले में टीम मैनेजमेंट शिवम दुबे या फिर हर्षित राणा की जगह पर वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने के बारे में सोच सकती है. सुंदर गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा/वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
52 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines