IPL 2026 Auction में अनसोल्ड रहे ये धाकड़ खिलाड़ी, किसी भी टीम ने नहीं दिखाई दिलचस्पी
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में जहां एक तरफ कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई, तो कई प्लेयर्स को ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिल सका. इस लिस्ट में कई नामी खिलाड़ी भी शामिल रहे.
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन रोमांच से भरपूर रहा. कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बने, तो कई भारतीय अनकैप्ड प्लेयर्स पर जमकर पैसों की बरसात हुई. हालांकि, कुछ ऐसे अनलकी प्लेयर्स भी रहे, जिन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी तक नहीं दिखाई. इस लिस्ट में कुछ इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े नाम भी शामिल रहे, जिनके ऊपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद जताई जा रही थी. मगर उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.
जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को इस बार ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका. बेयरस्टो को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी तक नहीं दिखाई. वह इससे पहले हैदराबाद और मुंबई के लिए खेल चुके हैं और उनका रिकॉर्ड भी दमदार रहा है.
चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में खेल चुके डेवोन कॉनवे के नाम पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई. कॉनवे ने सीएसके की ओर से कुछ सीजन बल्ले से जमकर धमाल मचाया. हालांकि, पिछले सीजन वह बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई दिए थे, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा है.
---विज्ञापन---
जैक फ्रेजर मैकगर्क
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए पहले दो सीजन खूब धमाल मचाने वाले जैक फ्रेजर भी आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे. फ्रेजर को खरीदने में किसी भी टीम ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई.
दीपक हुड्डा
पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले दीपक हुड्डा ने ऑक्शन से ठीक पहले सैयद मुश्ताक अली में बल्ले से जमकर धमाल मचाया था. हालांकि, इसके बावजूद उन्हें ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. दीपक ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था.
---विज्ञापन---
मुजीब उर रहमान
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिल सका. मुजीब ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था, लेकिन उनके नाम पर कोई बोली नहीं लगी.
रहमानुल्लाह गुरबाज
कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में आईपीएल में धमाल मचा चुके गुरबाज के नाम में भी किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. गुरबाज को इस फॉर्मेट का दमदार बल्लेबाज माना जाता है. हालांकि, इसके बावजूद वह अनसोल्ड रहे.