---विज्ञापन---

क्रिकेट

नामीबिया को हराते ही टीम इंडिया का नाम रिकॉर्ड बुक में शामिल, टी20 वर्ल्ड कप का बड़ा माइलस्टोन हुआ अचीव

India Registered 10 Consecutive Wins In T20 World Cup: भारत ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया को हराकर ये बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. वो टूर्नामेंट की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने लगातार 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं, और उसका अलगा निशाना पाकिस्तान है.

Author Written By: Shariqul Hoda Updated: Feb 13, 2026 14:49
Team India

10 Consecutive Wins In T20 World Cup History: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में टीम इंडिया ने न सिर्फ नामीबिया को 93 रन से हराया, बल्कि टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का बड़ा रिकॉर्ड हासिल कर लिया, या यूं कहें कि उसने अपने ही कीर्तिमान को तोड़ दिया है. ये एक ऐसा माइलस्टोन है जिसे किसी और टीम ने हासिल नहीं किया है.

T20 WC में लगातार 10वीं जीत

12 फरवरी की शाम भारत ने नामीबिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 10वीं जीत हासिल की. इस तरह ‘मेन इन ब्लू’ ने अपने ही रिकॉर्ड को बेहतर किया. ये टीम इंडिया की कंसिस्टेंसी को दिखाता है, 7 फरवरी को अमेरिका को मात देकर भारत ने इस ग्लोबल टूर्नामेंट में लगातार 9वीं जीत का परचम लहराया था. गौरतलब है कि टीम इंडिया ने 2024 के एडिशन में सभी 8 मुकाबले जीते थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- केशव महाराज की तरह भारतीय मूल की हैं उनकी वाइफ, इस इंडियन डांस आर्ट में माहिर, लेकिन पेशे से वकील

भारत से पीछे 2 टीमें

ऑस्ट्रेलिया ने 2022 और 2024 के एडिशन में लगातार 8 मुकाबले जीते थे, इसके अलावा साउथ अफ्रीका ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में फाइनल तक लगातार 8 मैच जीते थे, प्रोटियाज टीम के जीत के इस सिलसिले को टीम इंडिया ने ही तोड़ा था. अब भारत पाकिस्तान को हराकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने का मन बना रही है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कौन हैं पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा की वाइफ? पेशे से वकील, मुश्किल वक्त में दिया शौहर का साथ

T20 WC में लागातर 11 जीत का मौका

भारत अगर 15 फरवरी के दिन कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में अपने आर्क राइवल पाकिस्तान को हरा देती है, तो वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली टीम बन जाएगी जिसने इस टूर्नामेंट में लगातार 11वीं जीत हासिल की हो, ‘सूर्यकुमार एंड कंपनी’ की मौजूदा फॉर्म को देखकर ये काम मुश्किल नहीं लगता. इसके अलावा ग्रुप ए में भारत को अपना मैच नीदरलैंड से भी खेलना है, जिसमें ये आंकड़ा 12 तक भी पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें- व्हाइट ड्रेस और ब्लैक हैट पहनी हुई ये खूबसूरत हसीना है कौन? T20 World Cup 2026 मैच में क्रिकेट फैंस के दिलों में मचाई हलचल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का शेड्यूल

तारीखमैचवेन्यूरिजल्ट
7 फरवरी 2026भारत vs अमेरिकावानखेड़े स्टेडियम, मुंबईभारत 29 रनों से जीता
12 फरवरी 2026भारत vs नामीबियाफिरोजशाह कोटला मैदान, दिल्लीभारत 93 रनों सी जीता
15 फरवरी 2026भारत vs पाकिस्तानआर प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो
18 फरवरी 2026भारत vs नीदरलैंडनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद


यह भी पढ़ें- सुनहरी जुल्फें.. नीली ड्रेस में कहर मचाने वाली कौन हैं ये क्रिकेट एंकर, T20 World Cup 2026 के ओपनिंग मैच में ही बना दिया दीवाना

भारत की पूरी टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.

First published on: Feb 13, 2026 02:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.