---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

AUS vs ZIM: T20 WC 2026 में हुआ सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे के आगे चारों खाने चित हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

AUS vs ZIM: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर हुआ है. जिम्बाब्वे ने कोलंबो के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर डाला है. ब्लेसिंग मुजराबानी ने गेंद से कहर बरपाते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले.

---विज्ञापन---

AUS vs ZIM: कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में बड़ा उलटफेर हो गया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मैच में जिम्बाब्वे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा डाली. जिम्बाब्वे से मिले 170 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. जिम्बाब्वे के बॉलिंग अटैक के आगे कोई भी कंगारू बैटर क्रीज पर टिककर नहीं खेल सका. इस हार के साथ ही कंगारू टीम के लिए सुपर 8 की राह भी मुश्किल हो चली है.

फ्लॉप हुआ कंगारू बैटिंग ऑर्डर

जिम्बाब्वे से मिले 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. जोश इंग्लिस महज 8 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद कैमरून ग्रीन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. नंबर चार पर बैटिंग करने उतरे टिम डेविड भी बल्ले से फ्लॉप रहे और महज 2 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे गए. कप्तान ट्रेविस हेड ने 15 गेंदों में 17 रन जड़े, लेकिन उन्हें ब्रैड इवांस ने क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखा दी.

---विज्ञापन---

ग्लेन मैक्सवेल भी रंग में नजर नहीं आए और उन्होंने 31 रन बनाने के लिए कुल 32 गेंदें खेल लीं. मैट रेनशॉ एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने 44 गेंदों में 65 रन जड़े. हालांकि, उनकी यह पारी कंगारू टीम के काम नहीं आ सकी. गेंदबाजी में जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजराबानी ने कहर बरपाते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले. वहीं, ब्रेड इवांस ने 3.3 ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए.

ब्रायन बेनेट ने खेली धांसू पारी

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत दमदार रही. ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. मारुमानी 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बेनेट को रयान बर्ल के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी निभाई.

---विज्ञापन---

बर्ल 30 गेंदों में 35 रन बनाने के बाद कैमरून ग्रीन का शिकार बने. हालांकि, बेनेट ने एक छोर संभाले रखा और 56 गेंदों में 64 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही.

First published on: Feb 13, 2026 02:38 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola