---विज्ञापन---

T20 WC 2026: कम होने का नाम नहीं ले रहीं ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें, एक और स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

Marcus Stoinis Injury: ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में एक और बुरी खबर सामने आई है. टीम का स्टार ऑलराउंडर जिम्बाब्वे के खिलाफ बुरी तरह से चोटिल हो गया है. कंगारू टीम के तीन अहम खिलाड़ी पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.

---विज्ञापन---

Marcus Stoinis Injury: ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. जोश हेजलवुड, पैट कमिंस, मिचेल मार्श के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल हो गया है. यह प्लेयर कोई और नहीं, बल्कि टीम के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस हैं. स्टोइनिस को यह चोट जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में लगी है. अपनी गेंदबाजी में बॉल पकड़ने के प्रयास में ऑलराउंडर खुद को चोटिल कर बैठा, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा.

एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल

दरअसल, मार्कस स्टोइनिस बॉलिंग के दौरान एक कैच को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन बॉल की स्पीड से वह पूरी तरह से गच्चा खा गए. गेंद काफी तेजी से उनके हाथ पर आकर लगी और वह काफी दर्द में दिखाई दिए. आखिर में स्टोइनिस को ग्राउंड से बाहर जाना पड़ा.

---विज्ञापन---

स्टोइनिस अपना ओवर भी पूरा नहीं कर सके और कैमरून ग्रीन ने उनके ओवर की बची हुई गेंदें डालीं. अब देखने वाली बात यह होगी कि स्टोइनिस मैच में बैटिंग करने उतरेंगे या नहीं. कंगारू टीम पहले से ही तीन स्टार प्लेयर्स के बाहर होने की वजह से कागज पर कमजोर नजर आ रही है.

जिम्बाब्वे ने रखा 170 रनों का लक्ष्य

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत दमदार रही. ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी ने मिलकर पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े. मारुमानी 21 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद बेनेट को रयान बर्ल के रूप में अच्छा जोड़ीदार मिला और इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की अहम साझेदारी निभाई. बर्ल 30 गेंदों में 35 रन बनाने के बाद कैमरून ग्रीन का शिकार बने. हालांकि, बेनेट ने एक छोर संभाले रखा और 56 गेंदों में 64 रनों की दमदार पारी खेली, जिसके बूते जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 13, 2026 01:15 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola