Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में तीनों ही फॉर्मेट में खराब प्रदर्शन कर रही है. जिसके पीछे फिलहाल कई कारण नजर आ रहे हैं. हालांकि सबसे बड़े कारण पर नजर डाले, तो स्टार खिलाड़ियों की फिटनेस ही रही है. टीम इंडिया के फिलहाल 9 स्टार खिलाड़ी इंजरी की समस्या से जूझ रहे हैं. ये सभी खिलाड़ी प्लेइंग 11 में खेलने वाले हैं. ऐसे में इनके नहीं होने से टीम का भी बैलेंस खराब हो रहा है. स्टार खिलाड़ियों की इंजरी के बाद बीसीसीआई के डॉक्टरों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हो रहे हैं इंजर्ड
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल उंगली में चोट के कारण फिलहाल अभ्यास मैच नहीं खेल रहे हैं. गिल पिछले 2 सालों में 7वीं बार इंजर्ड हुए हैं. सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने में सिनोवाइटिस से जूझ रहे हैं. जिसके कारण ही वो आईपीएल 2026 के बाद से सिर्फ 2 मैच ही खेल सके हैं. वाइट बॉल क्रिकेट में मैच विनर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लंबे समय से मैदान पर नहीं नजर आए हैं.
पांड्या फिलहाल बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट से जूझ रहे हैं. पांड्या के रिप्लेसमेंट नीतीश कुमार रेड्डी भी बाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट से ही जूझ रहे हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी टीम इंडिया को बैलेंस प्रदान करते थे. स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन दाएं पैर में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए हैं. तेज गेंदबाज हर्षित राणा दाईं हैमस्ट्रिंग की वजह से फिलहाल नहीं खेल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या पाकिस्तान क्रिकेट को अलविदा कहेंगे खुशदिल शाह? वायरल दावों पर खुद तोड़ी चुप्पी
बीसीसीआई के डॉक्टर पर बढ़ गया है दबाव
स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी दाईं हैमस्ट्रिंग की वजह से ही फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. सुंदर भी बार-बार चोटिल हो रहे हैं. स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाईं हैमस्ट्रिंग के कारण ही लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ भी वो लय में नहीं नजर आए थे. तेज गेंदबाज आकाशदीप भी कमर के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण फिलहाल टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर काम करते हैं. वहां पर मौजूद बीसीसीआई के डॉक्टरों पर सवाल उठने लगे हैं.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका सीरीज में मिल सकती है सरफराज खान को जगह, 21 महीने बाद जगी उम्मीदें