हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: कैसी होने वाली है फाइनल मुकाबले के लिए अहमदाबाद की पिच? जमकर बरसेंगे रन!

T20 World Cup Final IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल का मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में उतरने वाली दोनों ही टीमें कमाल की लय में हैं. ऐसे में हर किसी की मन में सवाल है कि ये मुकाबला किस पिच पर खेला जाएगा. क्या फाइनल में भी बल्लेबाजों की धूम देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

T20 World Cup Final IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला जाएगा. इस मैच पर दुनियाभर की नजरें बनी हुई हैं. दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है. दर्शकों के बीच इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर की कप्तानी में उतरेगी. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि फाइनल मैच के लिए पिच का मिजाज कैसा होने वाला है. भारत के लिए ये ग्राउंड कुछ खास लकी नहीं रहा है. 

कैसी होगी फाइनल मैच की पिच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला फाइनल का मुकाबला फ्रेश पिच पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में इस पिच पर केवल एक ही मैच खेला गया है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार ये पिच सेंटर की होगी. इसी के साथ इस ये पिच काली और लाल मिट्टी दोनों को मिलाकर तैयार की गई है. इस पिच पर भी गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलेगा तो गेंद बढ़िया से बल्ले पर आएगी. ऐसे में इस मैच में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला करे तो फायदा हो सकता है. 

दोनों टीमों के बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें

फाइनल के मैच की पिच रिपोर्ट की मानें तो इस मैच में बल्लेबाजों की मौज रहने वाली है. ऐसे में हर किसी की नजरें दोनों टीमों के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर रहेंगी. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और संजू सैमसन पर जिम्मेदारी होगी तो वहीं कीवी टीम के लिए फिन एलन, टिम सीफर्ट और रचिन रवींद्र इस भूमिका में होंगे. 

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया – सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड – टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हारने वाली टीम पर भी होगी करोड़ों की बारिश, प्राइज मनी का हो गया खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola