T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल हारने वाली टीम पर भी होगी करोड़ों की बारिश, प्राइज मनी का हो गया खुलासा
T20 World Cup 2026 Prize Money: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में खिताब जीतने वाली टीम के ऊपर करोड़ों की बारिश होगी तो वहीं फाइनल में हारने वाली टीम भी मालामाल बनेगी. इस बार की प्राइज मनी का खुलासा हो चुका है. आइए आपको भी बताते हैं कि किस टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी.

T20 World Cup 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम इतिहास रच देगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया तो वहीं मिचेल सैंटनर की कप्तानी में कीवी टीम भी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. खिताब के साथ-साथ इस मैच में को जीत खिताब अपने नाम करने वाली टीम के ऊपर करोड़ों की बारिश होगी तो वहीं फाइनल में हारने वाली टीम का भी मालामाल होना तय है. प्राइज को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. यहां जानें पूरी डिटेल्स
120 करोड़ की इनामी राशि
2 / 6आईसीसी की तरफ से इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 13.5 मिलियन डॉलर यानी की 120 करोड़ रुपये इनामी राशि तय की गई है. साल 2024 से तुलना करें तो इस बार इनामी राशि में 20 फीसदी का इजाफा किया गया है. आईसीसी को इस बार ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप से भारी कमाई हुई है.
ग्रुप स्टेज वाली टीमों को कितना मिलेगा?
3 / 6ये बात तय है कि इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को कुछ राशि तो जरूर जी जाएगी. इस बार वर्ल्ड कप में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था. 12 टीमें ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थीं. ऐसी टीमों को आईसीसी की तरफ से करीब 2.29 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
सुपर 8 की टीमें भी होंगी मालामाल
4 / 6टी20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली टीमें भी मालामाल होंगी. सुपर 8 में पहुंचने वाली 8 टीमों को आईसीसी की तरफ से लगभग 3.48 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी. सुपर 8 के राउंड में इस बार कांटे के मुकाबले देखने को मिले जिससे व्यूअरशिप भी ज्यादा देखी गई.
सेमीफाइनल वाली टीमों को कितना इनाम
5 / 6इस टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को भी आईसीसी की तरफ से इनामी राशि दी जाएगी. सेमीफाइनल में 4 टीमों ने अपनी जगह बनाई थी लेकिन 2 टीमें हार के टूर्नामेंट से बाहर हो गई थीं. साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड को 7.24 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
खिताब जीतने पर बरसेगा पैसा
6 / 6फाइनल मैच जीतने और हारने वाली टीमों पर आईसीसी की तरफ से करोड़ों की बरसात की जाएगी. टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को ट्रॉफी के साथ 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे तो वहीं फाइनल में हारने वाली टीम को 14.65 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.