---विज्ञापन---

क्रिकेट

T20 World Cup: क्या ‘जायंट किलर’ जिम्बाब्वे रोकेगा वेस्टइंडीज का तूफान? जानें कब और कैसे देखें LIVE मैच

ZIM vs WI T20 World Cup: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक प्रदर्शन अच्छा रहा है. सुपर 8 में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. जिम्बाब्वे इस टूर्नामेंट में अब तक जायंट किलर रही है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है. अब उनकी भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी. आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कैसे देख सकते हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 23, 2026 08:58
ZIM vs WI T20 World Cup
कब और कैसे देखें ZIM vs WI मैच?

ZIM vs WI T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच बड़ा मैच होने जा रहा है. दोनों देशों ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन किया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को हराकर सुपर 8 में जगह पक्की की. अब वो वेस्टइंडीज को हराकर सुपर 8 में भी अच्छी शुरुआत करना चाहेंगे. वेस्टइंडीज ने भी अब तक खूब प्रभावित किया है. आइए जानते हैं कि जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का यह मैच कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

ZIM vs WI मैच कब खेला जाएगा?

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की भिड़ंत 23 फरवरी 2026 यानी आज होने वाली है. यह सुपर 8 स्टेज का चौथा मैच है. जीतने वाली टीम भारत से पॉइंट्स टेबल में आगे निकल जाएगी.

---विज्ञापन---

ZIM vs WI मैच कहां होगा?

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच टूर्नामेंट का 44वां मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी.

ZIM vs WI मैच कितने बजे शुरू होगा?

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच सुपर 8 का ये अहम मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू हो जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान 6:30 बजे टॉस के लिए मैदान पर आएंगे.

---विज्ञापन---

ZIM vs WI के बीच तीसरा टी20 मैच कहां LIVE देख पाएंगे?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित हो रहे हैं. जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का मैच भी इसी चैनल पर आएगा. फैंस इसे अलग-अलग भाषा में देख सकते हैं. जियोहॉटस्टार पर भी मैच लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: टीम इंडिया पर धमाकेदार जीत के बाद कप्तान मार्करम का खुलासा! बताया भारत की हार का असली कारण

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड

जिम्बाब्वे का स्क्वाड: ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, बेन करन, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, टिनोटेंडा मापोसा और ग्रीम क्रेमर.

वेस्टइंडीज का स्क्वाड: शे होप (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, अकील होसैन, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स और शमर जोसेफ.

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: मैच के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा! वॉशिंगटन सुंदर पर भड़के डेविड मिलर, अंपायर को करना पड़ा बीच-बचाव

First published on: Feb 23, 2026 08:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.