IND vs SA: टीम इंडिया पर धमाकेदार जीत के बाद कप्तान मार्करम का खुलासा! बताया भारत की हार का असली कारण

Aiden Markram Statement: साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया को हराया. यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की पहली हार रही. साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. ये भारत की टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार रही. अब विपक्षी कप्तान एडेन मार्करम ने भारत की हार का असली कारण बताया.

Aiden Markram Statement

कप्तान मार्करम का बड़ा बयान

Aiden Markram Statement: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपना सुपर 8 का पहला मैच हार गई. अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्या एंड कंपनी ने मैच खेला. इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा और भारत को 76 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. अब टीम इंडिया पर धमाकेदार जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम का स्टेटमेंट सामने आया है. उन्होंने इसी बीच भारत की हार का असली कारण बताया.

विज्ञापन

टीम इंडिया पर जीत को लेकर क्या बोले मार्करम?

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मार्करम ने अपनी टीम की तारीफ की. उन्होंने जीत का श्रेय गेंदबाजों को दिया. उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. ये विकेट काफी अलग था. यह देखकर अच्छा लगा कि हमारे खिलाड़ियों ने हालात को जल्दी समझ लिया. गेंदबाजों की तारीफ बनती है. वो काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने जिस तरह से आज प्रदर्शन किया, वो तारीफ के हकदार हैं.

विज्ञापन

मार्करम ने बताया कि बीच के ओवरों में टीम इंडिया के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए, वहीं उनकी टीम ने उसी बीच बेहतर प्रदर्शन किया था. इसी कारण टीम इंडिया से वो आगे रहे. उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले उस पार्टनरशिप ने कमाल किया. उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और हमें आगे लेकर आए. उन्होंने स्कोर को आगे बढ़ाया और मैच को हमारे पाले में रखा. हमारा लक्ष्य बल्लेबाजी करते समय तेजी से रन दौड़ने पर था. उन्होंने गेंदबाजी अच्छी की लेकिन मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी ने फर्क पैदा किया.’

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की जीत का कौन रहा हीरो?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत की सबसे बड़ी हार रही. साउथ अफ्रीका की जीत के असली हीरो डेविड मिलर रहे. उन्होंने 35 गेंदों में 63 रन की शानदार पारी खेली. ट्रिस्टन स्टब्स ने 44 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए. इसी के चलते साउथ अफ्रीका 187 रन बना पाई. जवाब में शिवम दुबे को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया. साउथ अफ्रीका के लिए गेंद से मार्को यानसेन ने 4, केशव महाराज ने 3 और कॉर्बिन बॉश ने 2 विकेट झटके. टीम इंडिया 111 रन पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने बड़ी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ