T20 World Cup 2026: टीम इंडिया फिलहाल बहुत ही शानदार प्रदर्शन कर रही है. जिसके कारण ही घरेलू मैदान पर टाइटल डिफेंड करने के लिए टीम इंडिया तैयार नजर आ रही है. हालांकि तिलक वर्मा और वॉशिंगटन सुंदर इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में नहीं खेले. कीवी टीम के खिलाफ सीरीज 4-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक और सुंदर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. जिससे फैंस को बड़े सवाल का जवाब मिला है.
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा की वापसी पर सभी की नजरें हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने तिलक वर्मा के बारे में कहा, तिलक वर्मा…वह अच्छी फॉर्म में है. मैंने सुना है कि वह बॉम्बे (मुंबई) में 2 और 4 तारीख को दो गेम खेल रहा है. मुझे लगता है कि दो गेम काफी हैं. मैंने कल ही उससे बात की थी.उसने बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग और सब कुछ शुरू कर दिया है. इसलिए, उम्मीद है कि वह जल्द ही हमारे पास होगा.’
वॉशिंगटन सुंदर के बारे में बोलते हुए कप्तान सूर्या ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वाशी (वॉशिंगटन सुंदर) भी अच्छा कर रहा है. हमने कल उन दोनों (तिलक और वाशिंगटन) से बात की थी. तिलक काफी बेहतर है. वाशी ने लगभग अपनी बॉलिंग और बैटिंग शुरू कर दी है. वह भी अच्छा दिख रहा है. उम्मीद है, वह जल्द ही वापस आ जाएगा.’
Big update from SKY! ⭐
Skipper Suryakumar Yadav confirms Tilak Varma is set for warm-up action ahead of the ICC T20 World Cup 2026 💪🇮🇳#TilakVarma #SuryakumarYadav #T20WorldCup #RoadToT20WC #TeamIndia #CricketUpdates #CricketNews #GameVelocity pic.twitter.com/REE4QAamNi---विज्ञापन---— gamevelocity (@gamevelocity_) February 1, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फॉर्म में लौटते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-हसरंगा के खास क्लब में हुए शामिल
लय में नजर आ रही है टीम इंडिया
हाल के समय में टीम इंडिया का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया कोई भी मुकाबला नहीं हारी है. इसके अलावा टीम के लगभग सभी खिलाड़ी बहुत ही अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया लगातार दूसरा और ओवरऑल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीत सकती है. टी20 फॉर्मेट में घरेलू मैदान पर टीम इंडिया को हराना बहुत बड़ी बात हो गई है. अब कप्तान सूर्यकुमार यादव भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup से पहले बैन होगा पाकिस्तानी खिलाड़ी? गेंदबाजी एक्शन को लेकर ऑस्ट्रेलिया कर सकता है ICC से शिकायत










