IND vs NZ: फॉर्म में लौटते ही सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कोहली-हसरंगा के खास क्लब में हुए शामिल  

IND vs NZ: टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल बहुत ही खराब बल्लेबाजी की थी. जिसके कारण ही उन्हें प्लेइंग 11 से भी बाहर करने की मांग उठने लगी थी. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्या शानदार फॉर्म में वापस आ गए हैं. फॉर्म में वापस लौटते ही सूर्यकुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है. इसी के साथ वो विराट कोहली और वानिंदु हसरंगा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं.

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव की फॉर्म बहुत ज्यादा खराब थी. सूर्या की टीम में जगह पर भी सवाल खड़े हो रहे थे. वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार का कमबैक हो गया है. सूर्या ने इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करके पूरे भारत को खुश कर दिया है. सूर्यकुमार यादव ने सीरीज खत्म होने के बाद बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साल 2025 में 21 टी-20 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने सिर्फ 218 रन ही बनाए थे. वहीं साल 2026 में उन्होंने 5 मैच ही अभी तक खेले हैं और 242 रन बना लिए हैं. पिछले साल के रनों का उन्होंने सिर्फ जनवरी में ही पीछे छोड़ दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही सूर्या को प्लेयर ऑफ द सीरीज बनाया गया है. सूर्यकुमार छठी बार टी20 फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं. इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली और वानिंदु हसरंगा की बराबरी भी कर ली है. इन दोनों खिलाड़ियों ने भी 6 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अपने नाम किया है. सूर्या नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए मैच को बदल रहे हैं. एक बार फिर से सूर्या आक्रामक अंदाज में छक्के-चौकों की बारिश करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ईशान किशन या संजू सैमसन, कौन करेगा ओपनिंग? T20 World Cup 2026 से पहले कप्तान सूर्या ने दिया जवाब!

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्या को करना होगा कमाल 

कप्तान सूर्यकुमार यादव सही समय में दोबारा लय में नजर आए हैं. 7 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है. ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव अगर इसी अंदाज में खेलते हुए नजर आए, तो टीम इंडिया के पास लगातार दूसरा और ओवरऑल तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने का मौका होगा. टीम इंडिया घरेलू मैदान पर टाइटल डिफेंड करने के लिए उतरने वाली है. कप्तान के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे भी बल्ले के साथ कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ