---विज्ञापन---

क्रिकेट

तैयार हो जाइए! T20 World Cup का बज गया है बिगुल, इतिहास रचने के लिए तैयार टीम इंडिया

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. इस टूर्नामेंट में पहली बार 20 देश हिस्सा ले रहे हैं और कुल 55 मैचों का आयोजन होगा. टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन ही तीन मैच होने वाले हैं. टीम इंडिया भी एक्शन में नजर आएगी और वो इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे. आइए इस बड़े टूर्नामेंट के बारे में जानते हैं.

Author Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 7, 2026 07:01
T20 World Cup 2026
टी20 वर्ल्ड कप का आज से आगाज

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत आज यानी 7 फरवरी से हो रही है. इस बड़े टूर्नामेंट का बिगुल बज चुका है. वर्ल्ड कप के पहले दिन ही 3 बड़े मैचों का आयोजन होने वाला है. 2007 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया गया था. इसके बाद से ये ICC और वर्ल्ड क्रिकेट का अहम हिस्सा बन गया. इस बार का टी20 वर्ल्ड कप अपने आप में खास है. लगभग 35 दिन तक ये इवेंट चलने वाला है और धमाकेदार एक्शन की पूरी उम्मीद है.

टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगी 20 टीमें

सालों से टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है लेकिन पहली बार 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हैं. अमूमन 10-12 टीमें एक्शन में नजर आती थीं. इस बार ICC ने 20 अलग-अलग देशों को मौका दिया है और कुल 4 ग्रुप में टीमों को बांटा गया है. हर ग्रुप में 5-5 टीमें हैं. T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा ले रही टीमों की लिस्ट:

---विज्ञापन---
  • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड, नामीबिया.
  • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान.
  • ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नेपाल, इटली.
  • ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, UAE.

टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है और इसका अंत 8 मार्च को होने वाला है. ग्रुप स्टेज में कुल 39 मैचों का आयोजन होगा और हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें आगे जाएंगी. इसके बाद सुपर 8 के मैचों का आयोजन होगा. 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल होगा, वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब के लिए 8 मार्च को फाइनल खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 से ठीक पहले बदल गया टीम इंडिया का स्क्वॉड

---विज्ञापन---

आज होंगे तीन बड़े मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले दिन तीन बड़े मैचों का आयोजन किया जाने वाला है. ग्रुप A की पाकिस्तान और नीदरलैंड आमने-सामने होगी. यह मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू हो जाएगा. टूर्नामेंट का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा. ग्रुप C का यह मुकाबला कोलकाता में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा. तीसरा मैच ग्रुप A की भारत और USA के बीच होगा, जिसकी शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे होगी.

टीम इंडिया कितनी तैयार?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी उठाने के लिए टीम इंडिया फेवरेट नजर आ रही है. पिछले दो साल में इस टीम ने एक भी सीरीज नहीं हारी है. कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने अच्छा किया है. वर्ल्ड कप से पहले सूर्या काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे हैं और उन्हें लगता है कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी पूरी तरह रेडी हैं. आज तक टी20 वर्ल्ड कप लगातार दो बार किसी ने नहीं जीता है और टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी.

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2026 के ओपनिंग सेरेमनी में Badshah के रैप से माहौल होगा ‘वेवी’, नोरा फतेही अपनी अदाओं से लूटेंगी महफिल

First published on: Feb 07, 2026 06:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.