हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल से पहले शाहिद अफरीदी की बाबर आजम को बड़ी सलाह, बोले- इस बल्लेबाज से कराओ ओपनिंग

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 semi final pak vs nz shahid afridi babar azam

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम आश्चर्यजनक रूप से सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आश्चर्यजनक इसलिए क्योंकि पाकिस्तान को इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। इन मैचों में हार के बाद पाकिस्तान का सेमीफाइनल से बाहर होना तय माना जा रहा था, लेकिन जब नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया तो पाकिस्तान का लक काम कर गया।

बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

उसने बांग्लादेश को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में एंट्री ले ली। अब पाकिस्तान 9 नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इधर टीम इंडिया का मुकाबला 10 नवंबर को इंग्लैंड से होगा। सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को बड़ी सलाह दी है। शाहिद ने बाबर से ओपनिंग स्लॉट छोड़कर मोहम्मद हैरिस से ओपनिंग कराने की मांग की है।

शाहिद ने कहा- पावर हिटिंग के लिए हैरिस को लाओ

शाहिद ने ट्वीट कर कहा- हमें शीर्ष पर पावर हिटिंग के लिए हैरिस और शादाब जैसे स्पष्ट इरादे दिखाने वाले बल्लेबाजों की आवश्यकता है। कृपया हैरिस को रिजवान के साथ ओपनिंग करने पर विचार करें। बाबर आप तीसरे नंबर और उसके बाद अपनी टीम के अगले सर्वश्रेष्ठ हिटर पर विचार करें। आपको मैच जीतने के लिए संतुलित बल्लेबाजी क्रम में लचीला होना चाहिए।

विज्ञापन

दरअसल, बाबर आजम इस वर्ल्ड कप में संघर्ष करते नजर आए हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ 33 गेंदों में महज 25 रन ही बना सके। उनके बल्ले से सिर्फ दो ही चौके निकले। पिछले पांच मुकाबलों में उन्होंने 25, 6, 4, 4, 0 का ही स्कोर किया है। पूर्व कप्तान वसीम अकरम भी कह चुके हैं कि उन्होंने बाबर को ओपनिंग स्लॉट छोड़ने की सलाह दी थी। पाकिस्तान की जीत के बाद नीदरलैंड ने अगले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब उसे क्वालिफिकेशन मुकाबले खेलने की जरूरत नहीं होगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola