IND vs ENG: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल का इंतजार हर किसी को है। यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच 10 नवंबर को Adelaide क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच से पहले पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा चिंता जारिह की है।
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर ने चिंता जताई कि अगर भारतीय गेंदबाजों को एडिलेड में स्विंग नहीं मिली तो इंग्लिश बल्लेबाज हावी हो सकते हैं, क्योंकि भारतीय गेंदबाज वहीं सफल हुए हैं जहां स्विंग प्राप्त हुई है। आकाश चोपड़ा के मुताबिक गेंदबाजी आक्रमण ने कुछ खास कमाल नहीं किया है और उनका प्रदर्शन बस ठीक ठाक रहा है।
जोट बटलर को बताया सबसे बड़ा खतरा
आकाश चोपड़ा ने अपने बयान में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण में तेज गति वाले गेंदबाज की कमी का जिक्र किया। साथ ही कहा कि ‘जब स्विंग होती है, तो हमारे गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। हमने देखा कि लिटन दास ने हमारे खिलाफ कैसी बल्लेबाजी की। अगर जोस बटलर भी ऐसा करते हैं तो हम क्या करेंगे? बटलर के साथ एलेक्स हेल्स भी होंगे। मुझे उम्मीद है कि बटलर बड़ी पारी खेलेंगे। हमारे पास ऐसा गेंदबाज नहीं है जो बटलर को रोक सके।
अभी पढ़ें – PAK vs NZ: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मैच में ये 5 खिलाड़ी मचाएंगे गदर, अपनी टीम को दिलाएंगे फाइनल का टिकट
आकाश चोपड़ा ने बताया पिच का हाल
आकाश चोपड़ा ने बताया कि ‘एडिलेड में ज्यादा स्विंग नहीं होगी और हमारे पास इसके अलावा कोई अन्य रणनीति नहीं है। साइड बाउंड्री छोटी हैं। लेकिन हमारे पास ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सके।’ अगर सतह से कुछ मदद मिलती है, तो हमारी गेंदबाजी वास्तव में प्रभावी हो जाती है। अन्यथा, गेंदबाजों को इंग्लैंड के बल्लेबाजों द्वारा बड़े हिट लगाए जा सकते हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
25 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines