AFG vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से पहले ठीक होकर टीम में वापस लौटे शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) ने अपने पहले मैच में ही कहर बरपा दिया है और सभी को उनकी फिटनेस का उदाहरण दे दिया है। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे वार्म-अप मैच में बॉलिंग करने आए शाहीन ने पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की और पहले ही ओवर में टीम को सफलता दिला दी। वहीं इसके अलावा भी मैच में कुल 2 विकेट झटके।
अभी पढ़ें – Pakistan ने वर्ल्ड कप से बाहर होने की दे डाली धमकी! जानें पूरा मामला
शाहीन अफरीदी ने तोड़ी अफगानिस्तान के ओपनर की अंगूठा
दरअसल गाबा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले वार्म-अप मैच में शाहीन ने पहले ओवर में गेंदबाजी की और पांचवी गेंद पर जबरदस्त योर्कर गेंद से अफगानिस्तान के स्टार सलामी बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को चारों खान चित कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने तेज रफ्तार के साथ इनस्विंग गेंद डाली।
अफरीदी की हवा में लहराती हुई योर्कर गेंद सीधा गुरबाज के पैर के अंगूठे पर लगी और वह एलबीडबल्यू होकर पवेलियन लौट गए। यही नहीं शाहीन की गेंद इतनी सटीक और तेजी से आई जिसपर गुरबाज चोटिल हो गए और उन्हें टीम के साथी खिलाड़ी के कंधे पर होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
https://twitter.com/KuchNahiUkhada/status/1582575885714350080
अफगानिस्तान ने दिया सम्मानजनक टोटल
वहीं इस मैच की बात करें तो शुरुआत में लगातार विकेट गिरा देने के बाद अफगानिस्तान के इब्राहिम जारदान और कप्तान मोहम्मद नबी ने पारी को संभाला और टीम को 151 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम की तरफ से कप्तान मोहम्मद नबी ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली वहीं इब्राहिम जारदान ने 35 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और हैरिस राउफ ने 2-2 विकेट झटके।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
15 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
28 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines