Suryakumar Yadav Tilak Varma Tattoos: टीम इंडिया वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी कर रहे हैं। सूर्या मैदान पर जितने विस्फोटक हैं, पर्सनल लाइफ में उतने ही जिंदादिल इंसान…वह टीम के बीच हैल्दी माहौल बनाकर खिलाड़ियों की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ते। कुछ ऐसा ही शुक्रवार को हुआ। दरअसल, टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपने गले पर टैटू बनवा रखा है। इसमें चार्जिंग वाले आइकन नजर आ रहे हैं।
तिलक वर्मा ने गर्दन पर बनाए टैटू
सूर्या ने जब इन टैटूज को देखा तो वे तिलक वर्मा के मजे लेने में पीछे नहीं हटे। सूर्या ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें तिलक वर्मा सामने की ओर देखते नजर आ रहे हैं। पीछे से ली गई इस तस्वीर पर सूर्या ने ‘चार्जर’ का एनिमेशन लगाकर लिखा- ‘किसी को अपना फोन चार्ज करने में दिलचस्पी है?’ इस मजेदार पोस्ट को देखने के बाद फैंस इस पर लोटपोट हो रहे हैं।
Suryakumar Yadav hilarious reaction to Tilak Varma tattoos on neck
सूर्या ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
बता दें कि सूर्या ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापत्तनम में खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक 80 रन जड़े थे। हालांकि तिलक वर्मा 10 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। रोमांचक मैच को रिंकू सिंह ने फिनिश किया था। उन्होंने 14 गेंदों में 4 चौके ठोक नाबाद 22 रन जड़े थे। ईशान किशन ने भी शानदार पारी खेलते हुए 39 गेंदों में 2 चौके-5 छक्के ठोक 58 रन जड़े। भारत ने 209 रनों का बड़ा रन चेज किया था। इस सीरीज का दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। इस सीरीज से रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को आराम दिया गया है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: हार्दिक पांड्या बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान! क्या होगा रोहित शर्मा का नया रोल
संबंधित खबरें
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
6 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
7 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
7 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines