Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीदने के बाद मुश्किल में आई सनराइजर्स टीम! सस्पेंड हुआ सोशल मीडिया अकाउंट

Sunrisers Leeds Account Suspended: हाल ही में द हंड्रेड का ऑक्शन समाप्त हुआ. इसमें सनराइजर्स लीड्स ने पाकिस्तान के अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. इसी को लेकर भारतीय फैंस बेहद गुस्से में हैं. इस विवाद के बीच अब सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 13, 2026 11:19
Sunrisers Leeds Account Suspended
सनराइजर्स लीड्स का अकाउंट सस्पेंड

Sunrisers Leeds Account Suspended: द हंड्रेड का हाल ही में ऑक्शन देखने को मिला था. इसी बीच सनराइजर्स लीड्स टीम ने पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया. सनराइजर्स लीड्स के मालिक भारतीय कंपनी सन ग्रुप है, जो IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के भी मालिक हैं. वो द हंड्रेड ऑक्शन में भारतीय मालिकाना हक रखने वाली एकमात्र टीम रही, जिसने पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदा. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है और अब सनराइजर्स लीड्स का अकाउंट सस्पेंड हो गया है.

द हंड्रेड ऑक्शन में सनराइजर्स ने अबरार अहमद को खरीदा

द हंड्रेड का पहला ऑक्शन आयोजित किया गया. IPL टीमों के मालिकों ने हाल ही में द हंड्रेड में भी टीमें खरीदी हैं. ऑक्शन से पहले खबर सामने आई थी कि भारतीय स्वामित्व वाली टीमें द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी नहीं खरीदेंगी, क्योंकि दोनों देशों के रिश्ते ठीक नहीं हैं. हालांकि, ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स लीड्स ने सभी को चौंका दिया और अबरार अहमद को 255,000 डॉलर्स में अपने साथ जोड़ा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- क्या टेस्ट और वनडे के बाद शुभमन गिल बनेंगे T20I के नए कप्तान? पूर्व क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला जवाब

सनराइजर्स लीड्स का अकाउंट हुआ बैन

सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन ऑक्शन में मौजूद थीं और उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोली लगाई. इसी वजह से भारतीय फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की. कुछ लोगों ने तो यह तक लिख दिया कि यह सनराइजर्स फैन के रूप में उनका आखिरी दिन था. विवादों के बीच सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक X अकाउंट सस्पेंड हो गया है. यह अकाउंट नहीं खुल पा रहा है. अकाउंट पर लिखा आ रहा है कि इस हैंडल ने X के नियमों का उल्लंघन किया है. अभी तक यह साफ नहीं है कि सनराइजर्स लीड्स ने कौन से नियमों को तोड़ा है.

---विज्ञापन---

पिछले साल सन ग्रुप ने खरीदी थी टीम

पिछले साल सन ग्रुप ने लीड्स फ्रेंचाइजी का 100% मालिकाना हक खरीद लिया था. उन्होंने ECB से 49% स्टेक खरीदा और यॉर्कशायर से बचा हुआ 51% शेयर खरीदा. पहले इस टीम का नाम नॉर्थर्न सुपरचार्जर्स था, जिसे बाद में बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:- ICC पर करोड़ों की बारिश, T20 World Cup 2026 से हुआ ‘छप्परफाड़’ फायदा, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!

First published on: Mar 13, 2026 09:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.