क्या टेस्ट और वनडे के बाद शुभमन गिल बनेंगे T20I के नए कप्तान? पूर्व क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला जवाब

Shubman Gill: शुभमन गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आते हैं. टी20 वर्ल्ड कप के बाद अब स्क्वाड में कुछ बदलाव हो सकते हैं. गिल के टी20 अंतर्राष्ट्रीय में कप्तान बनने पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि बीसीसीआई को तीनों फॉर्मेट में एक कप्तान हमेशा से पसंद आया है. अब पूर्व क्रिकेटर ने गिल के टी20 में कप्तान बनने की संभावना पर जवाब दिया.

Shubman Gill

गिल बनेंगे टी20 के नए कप्तान?

Shubman Gill: शुभमन गिल भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे हैं. वो टेस्ट और वनडे में टीम इंडिया के सबसे अहम सदस्य बन गए हैं. अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने दोनों फॉर्मेट की टीमों की कप्तानी भी हासिल कर ली है. हालांकि, गिल इस समय टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. कुछ महीनों पहले तक वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय खेल रहे थे लेकिन उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. BCCI हमेशा से ही तीनों फॉर्मेट में एक ही कप्तान रखने की कोशिश करता रहा है. इसी वजह से सवाल यह है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद क्या गिल नए टी20 कप्तान बनेंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इसका जवाब दिया है.

विज्ञापन

क्या गिल को बनना चाहिए अगला T20I कप्तान?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ बदलाव की उम्मीद है. इसी बीच शुभमन गिल की टी20 स्क्वाड में वापसी और कप्तान बनने पर सवाल खड़े हो रहे हैं. गिल कुछ महीनों पहले तक भारत के टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उपकप्तान भी थे. आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस विषय पर बात करते हुए कहा, ‘भले ही तीनों प्रारूपों में एक ही कप्तान रहने से चीजें आसान हो जाती हैं लेकिन ऐसा होना मुश्किल है. मुझे नहीं लगता कि अगर वो टेस्ट और वनडे कप्तान हैं, तो उन्हें टी20 की कप्तानी मिल सकती है. इस समय भारतीय टीम जिस तरह से क्रिकेट खेल रही है, उनका नाम आना बेहद मुश्किल है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ICC पर करोड़ों की बारिश, T20 World Cup 2026 से हुआ ‘छप्परफाड़’ फायदा, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश!

‘टेस्ट और वनडे में होगा नुकसान’

आकाश चोपड़ा का मानना है कि शुभमन गिल के लिए टी20 टीम में जगह बनाना मुश्किल है. उन्हें लगता है कि अगर गिल अपना खेलने का तरीका बदलेंगे, तो उन्हें टेस्ट और वनडे क्रिकेट में नुकसान झेलना पड़ सकता है. उन्होंने कहा, ‘जब आप 250 रन की बात करते हैं, वो भी वर्ल्ड कप में, तो फिर मुझे नहीं लगता कि आपको एक एंकर की जरूरत है. शुभमन गिल स्थिति के हिसाब से बदल सकते हैं लेकिन हमें टेस्ट में धमाल मचाने वाले शुभमन गिल को नहीं खोना है. हमें वो शुभमन गिल नहीं खोना है, जो वनडे में काफी बड़ा खिलाड़ी बन सकता है. शुभमन गिल के लिए टी20 कप्तान बनना मुश्किल रहेगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ