Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IPL 2026 में भड़का नया विवाद, RCB से जुड़े मामले में SRH करने वाली है BCCI से शिकायत!

SRH Will Complain To BCCI: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के दौरान आरसीबी और एलएसजी के साथ हुए विवाद को लेकर सनराइजर्स हैदराबाद आर-पार के मूड में नजर आ रही है. इन दोनों मुकाबलों में एसआरएच को हार का सामना करना पड़ा था.

Author
Written By: Shariqul Hoda Updated: Apr 7, 2026 18:48
RCB vs SRH

Sunrisers Hyderabad May Approach BCCI: आईपीएल 2026 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद कथित तौर पर बीसीसीआई के शिकायत करने पर विचार कर रही है. हाल के मैचों में कई विवादित फैसलों और घटनाओं से असंतोष जताने के बाद फ्रेंचाइजी ने ये कदम उठाने का मन बनाया है.

विवादों से नाराज SRH

फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीेल 2026 के अपने पहले मैच में हेनरिक क्लासेन के आउट होने के तरीके से नाखुश है. क्लासेन को बाउंड्री के पास फ़िल सॉल्ट के हाथों कैच आउट करार दिया गया था. इस फैसले को टीवी अंपायर के पास भेजा गया, जिन्होंने कहा कि इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है कि कैच पूरा करते वक्त सॉल्ट का पैर बाउंड्री लाइन से छू गया था.

---विज्ञापन---

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में भी ऐसे ही हालात बने, जहां ओपनर अभिषेक शर्मा 48 रन बनाकर आउट हो गए. वरुण चक्रवर्ती ने डीप स्क्वायर लेग पर एक मुश्किल कैच लपका, लेकिन कैच के साफ होने पर संदेह होने के कारण, फैसला फिर से टीवी अंपायर के पास गया. पिछली घटना की तरह ही, इस बार भी मैदान पर दिए गए फैसले को पलटने के लिए कोई पक्का सबूत नहीं मिला.

आवेश वाली घटना

रविवार 5 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान एसआरएच की निराशा और बढ़ गई. जब 2 गेंदों पर एक रन की जरूरत थी, तब कप्तान ऋषभ पंत ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की गेंद पर चौका लगाकर LSG को इस सीज़न की पहली जीत दिला दी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी’ कौन हैं PBKS की मिस्ट्री गर्ल, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया तूफान?

हालांकि इसके बाद एक विवाद खड़ा हो गया, जब डगआउट के पास खड़े पेसर आवेश खान ने गेंद के बाउंड्री पार करने से पहले ही उसे अपने बल्ले से मारकर वापस मैदान में भेज दिया. इस घटना के बाद ये सवाल उठने लगे हैं कि क्या इस तरह के बर्ताव के लिए एलएसजी पर कोई जुर्माना लगाया जाना चाहिए था. रिपोर्ट्स के मुताबिक एसआरएच अब बीसीसीआई को लेटर लिखकर दोनों विवादित आउट और बाउंड्री वाली घटना पर औपचारिक रूप से अपनी चिंता जताने पर विचार कर रही है.

IPL 2026 में अब तक SRH

एएसआरएच अपने सीजन का पहला मैच आरसीबी से 6 विकेट से हार गई थी, लेकिन उसके बाद उसने शानदार वापसी करते हुए ईडन गार्डन्स में केकेआर को 65 रनों से हरा दिया. 3 मैचों में 2 अंकों के साथ 2016 की चैंपियन टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर है और अब शनिवार को मुल्लांपुर में उसका अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से होगा.

First published on: Apr 07, 2026 06:48 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.