'दिल ले गई कुड़ी पंजाब दी' कौन हैं PBKS की मिस्ट्री गर्ल, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया तूफान?

Who is Kashmira Pardeshi PBKS Mystery Girl: 3 अप्रैल की शाम जब चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला जारी, उस स्टैंड्स में बैडी एक क्यूट देसी कुड़ी नजर आई, जो अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही है.

Kashmira Pardeshi
1 / 6
Kashmira Pardeshi

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ये खूबसूरत हसीना पंजाब किंग्स को चियर कर रही थी, तभी आईपीएल का ऑफिशियल कैमरा उनकी तरफ मुड़ गया और वो क्रिकेट फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गईं. आइए हम आपको बताते हैं कि ये पीबीकेएस कैंप की ये मिस्ट्री गर्ल आखिर है कौन?

विज्ञापन

2 / 6

पंजाब किंग्स को चियर करने वाली इस वायरल मिस्ट्री गर्ल का नाम कश्मीरा परदेसी है, जो पेशे से एक्ट्रेस हैं. उन्होंने तेलूगु,तमिल और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी हैं.यानी ये कोई आम चेहरा नहीं बल्की एक फिल्मी सेलिब्रिटी है.

विज्ञापन

3 / 6

कश्मीरा परदेसी ने 2018 में तेलुगू फिल्म 'नर्तनशाला' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 2019 में, उन्होंने 'सिवप्पु मंजल पचई' के साथ तमिल सिनेमा में कदम रखा और हिंदी फिल्म 'मिशन मंगल' में भी नजर आईं. बाद में 2023 में वेब सीरीज़ 'द फ्रीलांसर' के साथ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पहचान बनाई.

4 / 6

कश्मीरा परदेसी भले ही पंजाब किंग्स टीम की हौसला अफजाई करते हुए नजर आती हैं, लेकिन उनका परिवार मराठी है. एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने पुणे के सेंट ऐनीज स्कूल और बृहन् महाराष्ट्र कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइन का भी कोर्स किया है.

विज्ञापन

5 / 6

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये हसीना पंजाब किंग्स के क्रिकेटर नेहाल वढेरा की गर्लफ्रेंड हैं, हालाँकि कश्मीरा या नेहाल की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई. उन्हें कई आईपीएल मुकाबले में पीबीकेएस की मालकिन प्रीति जिंटा आसपास बैठे हुए देखा गया है.

6 / 6

कश्मीरा परदेसी की सोशल मीडिया प्रेजेंस भी काफी ज्यादा है. इंस्टाग्राम की बात करें तो उनके अकाउंट पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो अब तस्वीरें वायरल होने के बाद लगातार पढ़ रहे हैं. क्रिकेट फैंस इस खूबसूरत परी के दीवाने हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन