हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सुनील गावस्कर ने एक तीर से साधे दो निशाने, धोनी से लेकर रोहित पर कसा तंज

विज्ञापन
Sunil Gavaskar

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इशारों ही इशारों में भारत के मौजूदा और पूर्व कप्तान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की सोच पर भी सवाल खड़े किए हैं। दरअसल, रोहित शर्मा ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद कहा था कि टीम को तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला। इस पर गावस्कर ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अपनी बात रखी।

किस तैयारी की बात हो रही है?

गावस्कर से जब पूछा गया कि क्या टीम को इस तरह के मैच की तैयारी के लिए 20-25 दिन तैयारी के लिए चाहिए थे? तो उन्होंने कहा- किस तैयारी की बात हो रही है? पूर्व कप्तान ने वेस्टइंडीज दौरे का उदाहरण देते हुए कहा कि क्या वहां कोई अभ्यास मैच खेले गए। उन्होंने कहा कि वेस्टइंडीज इस समय ऐसी टीम है जिसके खिलाफ आप एक दिन पहले मैच खेलने पहुंचेंगे तो भी हरा देंगे। गावस्कर के मुताबिक, हर दौरे के लिए तैयारी करनी चाहिए किसी एक सीरीज या बड़े मुकाबले के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि टीम को कहीं भी 15 दिन पहले जाना चाहिए और दो वार्म अप मैच खेलने चाहिए।

कप्तान को पता है उसकी जगह पक्की, ये 2011 से हो रहा है 

इसी के साथ गावस्कर ने टीम के कप्तानों और कोचों द्वारा अधिक जवाबदेही लेने की मांग की। गावस्कर ने आधुनिक भारतीय कप्तानों को मिलने वाली सुरक्षा के बारे में बात की। जिसमें इस बात की आलोचना की गई कि उन्हें बिना कोई सवाल पूछे कैसे आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। उन्होंने कहा- “चाहे आप जीतें या हारें, कप्तान को पता है कि वह वहीं रहेगा। ध्यान रखें, यह कोई हालिया मामला नहीं है। यह 2011 से हो रहा है। ऐसे परिणाम आए हैं जहां हमें सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन कप्तान नहीं बदला।”

विज्ञापन

वर्कलोड की बात बेमानी 

वहीं गावस्कर ने टीम इंडिया के मुख्य खिलाड़ियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि टीम के मुख्य खिलाड़ी जल्दी नहीं जाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनका चयन तो हो ही जाएगा। अगर दूसरे दौरों पर जल्दी जाने की बात कही जाएगी तो ये लोग वर्कलोड की बात करेंगे। इसके बाद गावस्कर ने टीम की फिटनेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये टीम अपने आप को सबसे ज्यादा फिट और पहले की टीम इंडिया से ज्यादा फिट बताती है, लेकिन आप फिर इतनी जल्दी कैसे थक सकते हैं?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola