पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.
---विज्ञापन---

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Live Cricket Score and Updates: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का प्रदर्शन अब तक आईपीएल 2026 में कमाल का रहा है. दोनों ही टीमें आसानी के साथ बड़ा स्कोर बनाती हुई नजर आ रही है. ऐसे में राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में भी टक्कर का मुकाबला देखने को मिलने वाला है. हालांकि अन्य मैचों की तरह इस मुकाबले में भी टॉस बहुत अहम होने वाला है. बाद में बल्लेबाजी करना आसान होने वाला है.
एसआरएच और पीबीकेएस के बीच मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होने वाला है. मैच को फैंस टीवी में स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जिओहॉटस्टार पर होने वाली है.
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आज सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होने वाला मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है. पिच सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार है. एसआरएच सीजन 19 में इस मैदान पर दो बार 240+ का स्कोर बना चुकी है. दोनों टीमों के बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. तेज गेंदबाज जो पिच पर गेंद डालकर शुरुआती उछाल हासिल कर सकते हैं, वे पावरप्ले के दौरान अहम भूमिका निभाएंगे.
आज हैदराबाद में एसआरएच बनाम पीबीकेएस मैच के दौरान मौसम गर्म रहने की संभावना है. बारिश से मैच में कोई खलल नहीं पड़ने वाला हैय. दोपहर में भीषण गर्मी रहेगी, लेकिन शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने तक मौसम सुहावना हो जाएगा. दूसरी पारी के दौरान ओस अहम साबित हो सकती है.
ये भी पढ़ें: साल 2026 में शादी रचा सकते हैं टीम इंडिया के 5 स्टार खिलाड़ी, IPL में मचा रहे हैं धूम
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन. इम्पैक्ट प्लेयर: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने उतरेंगे KKR के 2 स्टार खिलाड़ी, IPL में मचा चुके हैं धमाल
दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है. हैदराबाद में उनका यह दबदबा और भी मजबूत हो जाता है, जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका रिकॉर्ड 9-1 से शानदार है. पंजाब किंग्स की टीम इस रिकॉर्ड को और बेहतर कर सकती है.
नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट…
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.
पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव किया है.
लगातार 6 जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम बैक टू बैक मुकाबला हार गई है. ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की टीम मैदान पर कमबैक करने का पूरा प्रयास करेगी. जिससे वो प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ सके.
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।