पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलने उतरेंगे KKR के 2 स्टार खिलाड़ी, IPL में मचा चुके हैं धमाल

KKR members play for Pakistan based Franchise: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार खिलाड़ी अब पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए इस सीजन अहम भूमिका निभा रहे हैं. कौन हैं ये खिलाड़ी और किस लीग में ये पाक फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे आइए जानते हैं.

jacket (69)

KKR Player Play for Pakistan Based Franchise: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए धमाल मचाने वाले खिलाड़ी अब पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ये 2 खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने के लिए उतरेंगे. ये 2 खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आंद्रे रसेल और रोवमेन पॉवेल हैं. रसेल इस सीजन टीम के कोच की भूमिका में हैं तो वहीं पॉवेल खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े हुए हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये दोनों किस पाकिस्तानी फ्रेंचाइजी के खेलने के लिए उतरेंगे. 

विज्ञापन
विज्ञापन

किंग्समैन के लिए खेलने उतरेंगे दोनों खिलाड़ी

कैरेबियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में जमैका किंग्समैन की एंट्री होने जा रही है जो कि एक अमेरिका स्थित पाकिस्तानी बिजनेसमैन फवाद सरवर ने खरीदी है. पाकिस्तान सुपर लीग में भी किंग्समैन फ्रेंचाइजी इस सीजन पहली बार खेलने के लिए उतरी थी. टीम ने पहली बार में ही फाइनल में जगह पक्की की लेकिन खिताब जीतने का सपना साकार नहीं हो पाया. 

2 साल बाद वापसी कर रही टीम

कैरेबियन प्रीमियर लीग में जमैका की टीम की 2 साल के बाद वापसी होने जा रही है और केकेआर के लिए खेलने वाले आंद्रे रसेल और रोवमेन पॉवेल टीम के लिए खेलेंगे. इससे पहले जमैका की टीम ने साल 2023 में अपना आखिरी सीजन खेला था. उस समय टीम का नाम जमैका तल्लावाह था. साल 2024 और 2025 में टीम टूर्नामेंट में नहीं खेल पाई थी. इस बार नई पहचान के साथ टीम टूर्नामेंट में वापसी करने को तैयार है.

विज्ञापन

कब शुरू होने जा रहा है CPL का नया सीजन

कैरेबियन प्रीमियर लीग के नए सीजन का आगाज 7 अगस्त से होने जा रही है. पहले ही दिन जमैका किंग्समैन और एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस सीजन टीम को 10 मुकाबले खेलने हैं. यहां देखें टीम का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबला
7 अगस्त 2026जमैका किंग्समेन vs एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स
11 अगस्त 2026जमैका किंग्समेन vs बारबाडोस रॉयल्स
13 अगस्त 2026जमैका किंग्समेन vs गुयाना अमेजन वॉरियर्स
15 अगस्त 2026जमैका किंग्समेन vs त्रिनबागो नाइट राइडर्स
18 अगस्त 2026जमैका किंग्समेन vs सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स
21 अगस्त 2026सेंट लूसिया किंग्स vs जमैका किंग्समेन
27 अगस्त 2026सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स vs जमैका किंग्समेन
31 अगस्त 2026त्रिनबागो नाइट राइडर्स vs जमैका किंग्समेन
4 सितंबर 2026गुयाना अमेजन वॉरियर्स vs जमैका किंग्समेन
12 सितंबर 2026बारबाडोस रॉयल्स vs जमैका किंग्समेन

ये भी पढ़िए- IPL 2026 Final: चिन्नास्वामी नहीं अब इस मैदान पर खेला जाएगा आईपीएल 2026 का फाइनल, जानें कहां होंगे प्लेऑफ के मुकाबले

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ