रोहित शर्मा के शॉट से ग्राउंड स्टाफ घायल

VIDEO: रोहित शर्मा के शॉट से हुआ हादसा, ग्राउंड स्टाफ हुआ घायल, फिर हिटमैन ने ऐसे जीता दिल

रोहित शर्मा के ताबड़तोड़ शॉट से वानखेड़े स्टेडियम में बड़ी घटना घटी. उनके शॉट से ग्राउंड स्टाफ चोटिल हो गया. इसके बाद रोहित शर्मा ने जो किया, वो काबिले तारीफ था. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया और 44 गेंदों में शानदार 84 रनों की पारी खेली. रोहित ने 21 दिन बाद मैदान पर वापसी की थी. 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित को हैमस्ट्रिंग का सामना करना पड़ा था. इसके बाद रोहित 5 मैच मुंबई के लिए नहीं खेल पाए थे. वहीं, रोहित शर्मा जब वानखेड़े स्टेडियम में अभ्यास कर रहे थे, तब उनके शॉट से ग्राउंड स्टाफ को बुरी तरह चोट लगी. इसके बाद रोहित शर्मा खुद ग्राउंड स्टाफ के पास गए और उनका हाल चाल लिया. रोहित काफी देर तक ग्राउंड स्टाफ के पास मौजूद थे. अब रोहित शर्मा की तारीफ दुनिया में हो रही है. उनके इस जेस्चर को खासा पसंद किया जा रहा है. रोहित अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं. इसलिए उन्हें फैंस के बीच खासा पसंद किया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ