Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल ने उठाया चौंकाने वाला कदम, अफवाहों के बीच आया पहला रिएक्शन!

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: शादी के दिन स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास की तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. इसी वजह से स्मृति की पलाश मुच्छल के साथ शादी टल गई. सोशल मीडिया पर इसके बाद से अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही हैं. इसी बीच मंधाना-मुच्छल ने एक चौंकाने वाला कदम उठाया है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Nov 29, 2025 10:07
Smriti Mandhana-Palash Muchhal
स्मृति-पलाश का बड़ा कदम

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की 23 नवंबर 2025 को शादी होने वाली थी. अचानक स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. इसी वजह से शादी टल गई और पलाश मुच्छल भी बीमार पड़ गए. खबर आई कि जब तक मंधाना के पिता ठीक नहीं होते, तब तक शादी नहीं होगी. सोशल मीडिया पर अफवाहें सामने आ रही थी कि पलाश मुच्छल ने स्मृति को धोखा दिया. इन सभी के बीच स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने चौंकाने वाला कदम उठाया.

स्मृति-पलाश का पहला रिएक्शन आया सामने

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल शादी टलने के बाद एकदम चुप हैं. अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं कहा. अब दोनों का एक तरह से पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम बायो में बड़ा बदलाव किया और ‘नजर’ वाला इमोजी लगाया. इससे दोनों ने संकेत देने का प्रयास किया कि उनके प्यार को किसी की नजर लग गई है और सोशल मीडिया पर चल रही सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठ हैं. दोनों ने एक साथ ये बदलाव करके बता दिया है कि वो अभी भी साथ हैं और उनका रिश्ता पहले की तरह है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- जीत से 3 रन दूर, फिर भी मैच हो गया रद्द… अंपायर के विवादित फैसले से प्लेयर्स दंग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

---विज्ञापन---

स्मृति को मिल रहा करीबी दोस्त का साथ

दोनों परिवार के सदस्यों ने पहले ही साफ कर दिया है कि स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के कारण शादी को आगे बढ़ाया गया. टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स WBBL का हिस्सा थीं और स्मृति की शादी के लिए भारत वापस आई थीं. उन्होंने मुश्किल समय में मंधाना के साथ रहने का फैसला किया और WBBL से नाम वापस ले लिया.

जल्द होगी स्मृति-पलाश की शादी?

पलाश मुच्छल की मां अमिता ने हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया था कि स्मृति-पलाश, दोनों इस समय तकलीफ में हैं. उन्होंने जल्द ही शादी की उम्मीद लगाई और कहा, ‘स्मृति और पलाश, दोनों अभी तकलीफ में हैं. पलाश ने अपनी पत्नी के साथ घर आने का सपना देखा था. मैंने स्वागत करने के लिए खास प्लान भी बनाया था. सबकुछ ठीक होगा और उनकी शादी जल्द होगी.’

ये भी पढ़ें:- ICC टूर्नामेंट के बीच क्रिकेटर ने की घटिया हरकत, महिला पर हमला कर फोन चुराने के लिए हुई 3 साल की जेल

First published on: Nov 29, 2025 10:07 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.