जीत से 3 रन दूर, फिर भी मैच हो गया रद्द… अंपायर के विवादित फैसले से प्लेयर्स दंग, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

WBBL Match Controvesy: वुमेंस बिग बैश लीग 2025 में एक हैरान करने वाला फैसला देखने को मिला. सिडनी थंडर को जीत के लिए मात्र 3 रन की जरूरत थी और वो एक शॉट दूर थे. हालांकि, अंपायर ने मैच को रोक दिया. मुकाबला बाद में रद्द हो गया और फैंस ये जानकर एकदम दंग रह गए. सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मच रहा है.

WBBL Umpire

अंपायर ने लिया विवादित फैसला

विज्ञापन

WBBL Match Controvesy: क्रिकेट में हर एक जीत का महत्व होता है. अगर कोई टीम जीत के बेहद करीब हो और अंपायर अचानक से मैच रद्द करने का फैसला कर दें, तो ये सोशल मीडिया पर बवाल मचना तय है. वुमेंस बिग बैश लीग में 28 नवंबर 2025 को कुछ ऐसा ही हुआ. एडिलेड में सिडनी थंडर और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच मैच हुआ. थंडर्स को जीत के लिए मात्र 3 रन की जरूरत थी और 13 गेंद बची थी. इसी बीच अंपायर ने विवादित फैसला लेते हुए मैच को रद्द कर दिया, जिससे प्लेयर्स दंग रह गए.

जीत से 3 रन दूर, फिर भी रद्द हो गया मैच

वुमेंस बिग बैश लीग 2025 का 27वां मैच एडिलेड स्ट्राइकर्स और सिडनी थंडर के बीच देखने को मिला. मुकाबला बारिश के कारण 5-5 ओवरों का कर दिया गया. एडिलेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 45 रन बनाए. सिडनी थंडर्स को जीत के लिए 46 रन की जरूरत थी. फोएबे लिचफील्ड और जॉर्जिया वोल ने कमाल की बल्लेबाजी की. 2.5 ओवरों में उन्होंने 43 रन बना दिए. 13 गेंद में उन्हें मात्र 3 रन चाहिए थे. सिडनी थंडर जीत से एक शॉट दूर थी लेकिन अचानक अंपायर्स ने बारिश को मद्देनजर रखते हुए खेल को रोक दिया और बाद में ये मैच रद्द हो गया. सिडनी थंडर की महिला टीम को ये फैसला पसंद नहीं आया और सभी दंग रह गए.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर का फूटा गुस्सा

अंपायर के विवादित फैसले के बाद ऑस्ट्रेलियाई कमेंटेटर कैलम फर्ग्युसन ने कहा, ‘अभी जो हुआ, वो शर्मनाक बात है. अभी बारिश की एक बूंद भी मैदान पर नहीं है और मैच खत्म होने के बेहद करीब था. नतीजा साफ था. सिडनी थंडर से जीत छीन ली गई. मुझे लगता है कि ये कहना एकदम सही रहेगा.’

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

एक फैंन ने लिखा, ‘इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता. बकवास. ऐसा कुछ नहीं होना चाहिए था. थंडर से जीत चुरा ली गई.’

विज्ञापन

‘ICC को WBBL कम्युनिटी को बैन करके उनके खिलाफ केस करना चाहिए. इसे फिक्सिंग कहते हैं.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ