ICC टूर्नामेंट के बीच क्रिकेटर ने की घटिया हरकत, महिला पर हमला कर फोन चुराने के लिए हुई 3 साल की जेल

Kiplin Doriga Jailed 3 Years: आईसीसी के एक टूर्नामेंट के दौरान कुछ समय पहले पापुआ न्यू गिनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर को गिरफ्तार किया गया था. उनपर अनजान महिला पर हमला और फोन चोरी करने के गंभीर आरोप लगे थे, जो सच साबित हो गए हैं. इसी वजह से उन्हें कोर्ट ने उन्हें तीन साल की जेल की सजा सुनाई है.

Cricketer Jailed

क्रिकेटर को हुई तीन साल की जेल

Kiplin Doriga Jailed 3 Years: पापुआ न्यू गिनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर को तीन साल की जेल हो गई है. ICC वर्ल्ड कप चैलेंज लीग का आयोजन कुछ महीनों पहले जर्सी में हुआ था. 30 साल के किपलीन डोरिगा अपने देश पापुआ न्यू गिनी का नेतृत्व कर रहे थे. रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने एक महिला पर हमला करके उनका फोन चुरा लिया था. इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाही हुई और 28 नवंबर 2025 को उन्हें तीन साल की जेल हो गई.

विज्ञापन

ICC टूर्नामेंट के बीच हुई घटिया हरकत

25 अगस्त 2025 को जर्सी के सेंट हेलियर में मौजूद हिलेरी स्ट्रीट पर रात ढाई बजे डोरिगा ICC वर्ल्ड कप चैलेंज लीग टूर्नामेंट के बीच अपने होटल वापस जा रहे थे. पुलिस ने अपनी स्टेटमेंट ने बताया कि डोरिगा ने इसी बीच एक महिला को देखा और पंच लगाकर उन्हें पटक दिया. किपलीन ने उस महिला का फोन चुरा लिया. मामले की खबर लगने के बाद डोरिगा को उसी दिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया. जर्सी मजिस्ट्रेट कोर्ट में उनकी पेशी हुई और उनपर डकैती के आरोप लगे. 27 अगस्त 2025 को उन्हें दोषी करार दिया गया. 28 नवंबर को जर्सी के रॉयल कोर्ट ने किपलीन को तीन साल की सजा सुनाई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘कोचिंग छोड़ दो’, गौतम गंभीर पर जमकर बरसा फैन, सरेआम उड़ाया मजाक, रांची वनडे से पहले VIDEO वायरल

पुलिस ने क्या कहा?

जर्सी पुलिस क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन विभाग के डिटेक्टिव सर्जेंट जिम मैकग्रेनेहैन ने मामले पर बात करते हुए कहा, ‘एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर काफी तेजी से जांच हुई, जो पिछले कुछ दिनों से यहां पर था. आरोप एक महिला पर रात में हमला करने का था और पुलिस ने कई सारे जासूसों को काम पर लगाया, जिन्होंने जल्द ही डोरिगा का पता लगा लिया. उन्हें गिरफ्तार किया गया और चुराई हुई सामग्री वापस ले ली.’

विज्ञापन

पापुआ न्यू गिनी के लिए खेले हैं 82 मैच

किपलीन डोरिगा ने पापुआ न्यू गिनी के लिए नवंबर 2017 में डेब्यू किया था. इसके बाद से उन्होंने कुल 82 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अपने देश का नेतृत्व किया. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 39 वनडे मैचों में 20.27 के औसत से 730 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल है. उन्होंने 43 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में हिस्सा लिया और कुल 359 रन बनाए. इसी बीच उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 46 का रहा. खैर, अब उनके क्रिकेट करियर पर संकट के बादल छा गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ