Smriti Mandhana Big Records: 2026 वुमेंस एशिया कप में स्मृति मंधाना ने शतक बनाकर बवाल मचा दिया है. मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की आतिशी पारी खेली. उन्हें इस पारी की जरूरत भी थी. थाईलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में वो ज्यादा रन नहीं बना पाई थीं. मंधाना की इस इनिंग की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 153 रन बनाए. मंधाना ने अपने इस शतक से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.
सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट की अब स्मृति मंधाना क्वीन बन चुकी हैं. सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वो टॉप पर पहुंच गई हैं. उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के 10868 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. मैच से पहले उन्हें ये कारनामा करने के लिए 113 रनों की जरूरत थी. मंधाना ने एक ही पारी में मिताली के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. अब वो वुमेंस क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैट्समैन बन गई हैं. मंधाना ने सूजी बेट्स, शार्लट एडवर्ड्स और स्टेफनी टेलर जैसी दिग्गज वुमेंस को पीछे कर बड़ा मुकाम हासिल किया है.
ये भी पढ़ें: वीवीएस लक्ष्मण नहीं बनेंगे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, BCCI की तरफ से आया बयान
सबसे ज्यादा शतक
मंधाना अब इंटरनेशनल वुमेंस क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उनके नाम अब 18 शतक हो गए हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पछाड़ दिया है. इन दोनों दिग्गजों के नाम 17-17 इंटरनेशनल शतक हैं. मंधाना फ्यूचर में और भी शतक लगाएंगी. अब उनका ये रिकॉर्ड शायद ही कभी कोई तोड़ पाएगा.
एशिया कप में सबसे बड़ी पारी
मंधाना ने एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेली है. इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने नाबाद 119 रन बनाए थे. उन्होंने 2024 में दांबुला के मैदान पर मलेशिया के खिलाफ कारनामा किया था. मंधाना 124 रन बनाकर उनसे आगे निकल गई हैं. उन्होंने अटापट्टू के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.
टी20 में भारत की ओर से ज्यादा शतक
मंधाना ने अपने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा शतक लगाया है. अब वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में दो शतक लगाने वाली पहली वुमेंस बल्लेबाज बन गई हैं. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इससे पहले उपबल्धि हासिल की थी. उन्होंने 2018 में शतक लगाया था. वहीं मंधाना ने अपना पहला शतक 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ मारा था.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने दलीप ट्रॉफी 2026 के ‘किंग’! जानिए सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
39 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
51 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
52 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines