वैभव सूर्यवंशी बने दलीप ट्रॉफी 2026 के 'किंग'! जानिए सबसे तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

दलीप ट्रॉफी 2026 में युवा बल्लेबाजों ने अपना खूब दम दिखाया. इन सभी ने अपनी टीमों के लिए शानदार स्ट्राइक रेट के साथ खूब रन बटोरे हैं. आइए आपको बताते हैं कि टॉप-5 में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

vaibhav-sooryavanshi
1 / 6
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में किया था शानदार प्रदर्शन (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Duleep Trophy 2026: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 6 सितंबर से 10 सितंबर तक दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खतरनाक टक्कर होगी. सबसे पहले ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. वहीं दूसरी तरफ साउथ जोन ने नॉर्थ जोन को सात विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की. ईस्ट जोन की कप्तान ईशान किशन हैं. वहीं साउथ जोन की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं. अभी तक टूर्नामेंट में कुछ युवा बल्लेबाजों ने काफी तेजी से अपनी टीम के लिए रन बनाए हैं. यहां हम आपको फाइनल से पहले उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ टीम के लिए रन बटोरे हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी नंबर-1 पर कायम

वैभव सूर्यवंशी नंबर-1 पर कायम2 / 6

15 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट में बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते जा रहे हैं. दलीप ट्रॉफी में वो ईस्ट जोन के उप कप्तान हैं. क्वार्टर फाइनल में उनका बल्ला शांत रहा था. उन्होंने गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए दो विकेट लिए थे. सेमीफाइनल में सूर्यवंशी ने धांसू बल्लेबाजी की. वो बेस्ट स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने दो मुकाबलों की तीन पारियों में 140 रन  बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 107.69 का रहा है. (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

विज्ञापन

दूसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज

दूसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज 3 / 6

अंशुल कंबोज ने भी दम दिखाया है और तेजी से रन बनाकर टीम को सफलता दिलाई. उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में 120 रन जड़े हैं. उनका स्ट्राइक रेट 100 का रहा है. कंबोज अपनी टीम के लिए इस बार काफी उपयोगी साबित हुए हैं. उन्होंने गेंदबाजी में भी विकेट चटकाए हैं. (Image: Instagram/anshulkambojak47)

आयुष बदोनी का कमाल

आयुष बदोनी का कमाल 4 / 6

नॉर्थ जोन के लिए अभी तक आयुष बदोनी ने भी काफी महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई बार मैच में वापसी कराई है. वो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में 134 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 82.72 का रहा है. बदोनी ने वेस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में तगड़ी बैटिंग की थी. (Image: Instagram/ayush_badoni1)

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ भी लिस्ट में शामिल

ऋतुराज गायकवाड़ भी लिस्ट में शामिल5 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ अपनी टीम वेस्ट जोन को फाइनल में नहीं पहुंचा पाए. वेस्ट जोनकी टीम को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नॉर्थ ज़ोन के हाथों 52 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. गायकवाड़ ने एक मुकाबले की दो पारियों में अपनी टीम के लिए 71 रन बनाए. उनका स्ट्राइक रेट 80.68 का रहा. गायकवाड़ ने क्वार्टर फाइनल मैच की दूसरी पारी में अच्छे रन बनाए थे लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. (Image: Instagram/ruutu.131)

अब्दुल समद 5वें नंबर पर

अब्दुल समद 5वें नंबर पर 6 / 6

अब्दुल समद ने भी नॉर्थ जोन टीम के लिए ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है. उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में 66 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 79.52 रहा है. समद की टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. दोनों मुकाबलों में अब्दुल ने इस बार अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है. उनसे आगे अब अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है. (Image: Instagram/abdulsamad)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन