नई दिल्ली: पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भी मैच बारिश से प्रभावित रहा। आलम ये रहा कि दूसरे दिन महज 10 ओवर ही फेंके जा सके। इसके बाद लगातार हो रही बारिश के चलते मैच को स्थगित कर दिया गया, लेकिन इस बरसात में एक खिलाड़ी की मौज हो गई। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की। हसन दूसरे दिन बारिश के जमकर मजे लेते नजर आए।
वायरल हो रहा हसन अली का वीडियो
हसन अली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह बच्चों की तरह हरकतें करते नजर आ रहे हैं। हसन पहले कवर्स को ओढ़ने लगे तो वहीं तेज दौड़ लगाते हुए पानी में जमकर डाइव लगाई। काफी देर तक वे बारिश के जमकर मजे लूटते नजर आए। हसन अली श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वाड में शामिल हैं। हालांकि उन्हें दोनों ही मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला है। हसन ने अपना आखिरी टेस्ट मैंच न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में इस साल जनवरी में खेला था।
https://twitter.com/hemantbuch/status/1683744330790621185
पाकिस्तान की टेस्ट टीम:
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उपकप्तान और विकेटकीपर), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन अफरीदी और शान मसूद।
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
34 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines